फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Dead body of a student going from Mumbai to Kushinagar found in Bhopal, money and clothes missing

Bhopal: मुंबई से कुशीनगर जा रहे छात्र की लाश भोपाल में मिली, पैसा व कपड़े गायब, हादसा या लूटपाट स्पष्ट नहीं

Wed, 12 Apr 2023 07:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 12 Apr 2023 07:12 PM IST
सार

16 वर्षीय गौतम पिता बालेश्वर सैनी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसिया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम भरवलिया का रहने वाला था। एमपी नगर पुलिस को चेतक ब्रिज के नीचे उसकी लाश मिली है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Bhopal: Dead body of a student going from Mumbai to Kushinagar found in Bhopal, money and clothes missing
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई में पिता के साथ रहकर दसवीं की पढ़ाई करने वाले छात्र की लाश भोपाल में चेतक ब्रिज के पास मिली है। वह मुंबई से कुशीनगर के लिए पुष्पक एक्सप्रेस से निकला था। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद पिता को सौंप दिया है। मृतक के पास से मिली छोटी डायरी से पिता से संपर्क हुआ था। उसका बैग उसके पास नहीं मिला। इसके बाद आशंका है कि कहीं उसके साथ ट्रेन में लूटपाट तो नहीं हुई। पुलिस यह भी मान रही है कि हो सकता है कि छात्र का बैग सीट के पास रखा हो और वह गेट पर आया और हादसा हो गया।
विज्ञापन


एमपी नगर पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय गौतम पिता बालेश्वर सैनी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसिया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम भरवलिया का रहने वाला था। उसके पिता बालेश्वर सैनी मुंबई में रहते हैं और निजी कंपनी का वाहन चलाते हैं। गौतम सैनी भी पिता के साथ रहकर 10वीं की पढ़ाई करता था। 10 अप्रैल को वह मुंबई से कुशीनगर के लिए निकला था। 11 अप्रैल को सुबह 7 बजे एमपी नगर पुलिस को चेतक ब्रिज के नीचे लाश की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के जेब में मिली डायरी में एक मोबाइल नंबर मिला। इसी आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह गौतम के पिता भोपाल पहुंचे , उनके सामने बेटे का पीएम कराने के बाद शव सौंप दिया। पिता का कहना है कि उसके पास 7 हजार रुपए थे, वह एक बैग कपड़े लेकर घर जा रहा था। वह नहीं है। ऐसे में उन्होंने बेटे के साथ ट्रेन में लूटपाट, मारपीट की आशंका व्यक्त की है। हालांकि पुलिस का तर्क है कि संभव है कि गौतम ट्रेन के गेट पर आया होगा और झोंके से वह नीचे गिर गया होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed