{"_id":"67a601406e8d9f3f2f0fa631","slug":"bhopal-congressmen-protested-in-bhopal-by-tying-chains-on-their-hands-demonstrated-against-trump-and-modi-go-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: हाथों में जंजीर बांधकर कांग्रेसियों ने भोपाल में जताया विरोध, ट्रंप और मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: हाथों में जंजीर बांधकर कांग्रेसियों ने भोपाल में जताया विरोध, ट्रंप और मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Fri, 07 Feb 2025 06:25 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 07 Feb 2025 06:25 PM IST
सार
अमेरिका द्वारा भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट कर बेड़ियों में बांधकर भेजे जाने के मामले को लेकर भोपाल में पीसीसी चीफ और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर अंबेडकर प्रतिमा के पास हाथों में जंजीरें बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन
भोपाल में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिका द्वारा भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट कर बेड़ियों में बांधकर भेजे जाने के मामले को लेकर भोपाल में इस घटना के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर अंबेडकर प्रतिमा के पास हाथों में जंजीरें बांधकर विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी भोपाल शहर और ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमेरिका की ट्रंप सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।इसके पहले पीसीसी चीफ ने प्रेसवार्ता कर सरकार को जम कर घेरा। दरअसल अमेरिका से 104 भारतीयों को डिपोर्ट कर 5 फरवरी को यूएस मिलिट्री का C-17 प्लेन अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा था। इन सभी के हाथ-पैर बेड़ियों और जंजीरों से बांधे गए थे।
अपराधियों को भी अपनी बात रखने का दिया जाता हैअवसर
जीतू पटवारी ने कहा कि 10 साल बाद जब लोग मोदी के वादों पर यकीन कर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि देश के नागरिकों को किस तरह से अपमानित किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी के सबसे करीबी मित्र ट्रंप ने जब अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में भारतीयों का कितना अपमान किया। भारतीय संस्कृति और संविधान में अपराधियों को भी अपनी बात रखने का अवसर दिया जाता है, लेकिन इस मामले में भारतीयों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।
अमेरिका द्वारा भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट कर बेड़ियों में बांधकर भेजे जाने के मामले पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने देश को जो सपने दिखाए, उस पर लोगों ने भरोसा किया। मोदी ने कहा था कि भारत दुनिया का नंबर वन देश बनेगा और दुनिया की सबसे बड़ी शक्तियां भारत के सामने नतमस्तक होंगी। उन्होंने यह भी वादा किया था कि जो भगोड़े देश का धन लेकर भाग गए हैं, उन्हें वापस लाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
मालवाहक विमान से भारतीय नागरिकों को छोड़ा
पीसीसी चीफ पटवारी ने कहा कि ट्रंप सरकार ने दुनिया में भारत के नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक मालवाहक विमान में लोगों को भरकर उन्हें यातनाएं दी गईं और फिर उन्हें हथकड़ी पहनाकर भारत के एयरपोर्ट पर छोड़ दिया गया। यह घटना भारत के लिए तो शर्मनाक है ही, बल्कि मोदी सरकार के लिए भी यह अत्यंत अपमानजनक है।पटवारी ने कहा कि इस घटना से भारतीय नागरिकों का जो अपमान हुआ, उसने मोदी सरकार का असली चेहरा सामने ला दिया है।
ऐसा अपमान पहले कभी नहीं हुआ
जीतू पटवारी ने कहा है कि इस सरकार के दौरान महिलाओं और बच्चों सहित भारतीय नागरिकों के साथ ऐसा अपमानजनक व्यवहार हुआ है, जो पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार की कूटनीति और विदेश नीति की विफलता को उजागर करता है। किसी भी देश ने आज तक भारत के नागरिकों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जैसा कि अमेरिका ने मोदी सरकार के तहत भारतीय नागरिकों के साथ किया, जिन्हें 40 घंटे तक हथकड़ी में रखा गया। पीसीसी चीफ ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन युद्ध की मध्यस्थता का दावा करते हुए यह कहा था कि "पापा ने युद्ध रुकवा दिया," लेकिन उसी "पापा" की सरकार में हमारे देश के नागरिकों को हथकड़ी पहनाकर अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ 104 नागरिकों का अपमान नहीं है, बल्कि यह पूरे भारतमाता का अपमान है।