फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress will go to court demanding live streaming of assembly proceedings, voice of public representa

Bhopal: विधानसभा की कार्यवाही लाइव दिखाने की मांग को लेकर कोर्ट जाएगी कांग्रेस,जनप्रतिनिधि की आवाज जनता तक जाए

Fri, 07 Feb 2025 06:00 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 07 Feb 2025 06:00 PM IST
सार

एमपी विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही लाइव दिखाए जाने की मांग को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस हाई कोर्ट की शरण में जाएगी। नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि सदन के अंदर नेता क्या कर रहे हैं जनता को इसकी जानकारी होना चाहिए।
 

विज्ञापन
Bhopal: Congress will go to court demanding live streaming of assembly proceedings, voice of public representa
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमपी में विधानसभा सत्र की शुरुआत 10 मार्च से होने जा रही है। सत्र शुरू होने से पहले ही प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है।  नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कार्यवाही को लाइव टेलीकास्ट करने की मांग की है। इसे लेकर कांग्रेस हाईकोर्ट जाएगी। उमंग सिंघार का कहना है कि कार्यवाही के दौरान अगर  विपक्ष कुछ कहता है तो कैमरों में उन्हें नहीं दिखाया जाता है। जिसकी वजह से कांग्रेस की छवी पर प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन


जनप्रतिनिधि क्या बोल रहे हैं जनता को होनी चाहिए पता
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि सदन के अंदर जनता के चुने गए जनप्रतिनिधि क्या बोल रहे हैं और उनकी आवाज उठा रहे हैं या नहीं यह जानना सबका अधिकार है, लेकिन मध्य प्रदेश में विधानसभा की लाइव कार्यवाही नहीं होती। जिसकी वजह से लोग दूसरे पक्ष को जानने से अंजान रह जाते है। इसलिए विधानसभा में होने वाली बहस का लाइव टेलीकास्ट होना चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार ऐसा नहीं करना चाहती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस हाईकोर्ट में लगाएगी  याचिका
 कांग्रेस के नेता विधानसभा की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर कोर्ट जानें की तैयारी कर रहे है। पूर्व मंत्री और कसरावद विधायक सचिन यादव और सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल की तरफ से लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई जाएगी। बता दें कि विधानसभा सत्र की लाइव सट्रीमिंग फ़िलहाल यूपी, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में की जा रही है। ऐसे में कांग्रेस के नेता मध्य प्रदेश में भी कार्यवाही को लाइव टेलीकॉस्ट दिखाने की मांग कर रहे है। इसके साथ ही प्रदेश में  ई-विधान की कार्यवाही करने की भी तैयारी की जा रही है। बता दें कि ई-विधान की कार्यवाही गुजरात, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed