{"_id":"6762d483c1abfa50140e2479","slug":"bhopal-congress-protests-from-the-house-to-the-streets-in-bhopal-over-amit-shah-s-statement-all-leaders-prot-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: अमित शाह के बयान पर भोपाल में सदन से लेकर सड़क तक कांग्रेस का प्रदर्शन, सभी नेताओं ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: अमित शाह के बयान पर भोपाल में सदन से लेकर सड़क तक कांग्रेस का प्रदर्शन, सभी नेताओं ने जताया विरोध
Wed, 18 Dec 2024 07:26 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 18 Dec 2024 07:26 PM IST
सार
गृह मंत्री अमित शाह पर बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान करने के आरोप में कांग्रेस राजधानी भोपाल में विधानसभा से लेकर सड़क तक प्रदर्शन किया। सभी नेताओं ने मामले में विरोध दर्ज कराया। पीसीसी के सामने जुटे नेताओं ने जम कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
पीसीसी के सामने विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश के गृह मंत्री अमित शाह पर बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाकर कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में विधानसभा से लेकर सड़क तक प्रदर्शन किया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस विधायकों ने सदन से वाॅकआउट किया और विरोध दर्ज कराया, वहीं, कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं ने पीसीसी के सामने धरना प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर जमकर हमला बोला। इधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब अमर रहें के नारे लगाकर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेड़कर का अपमान करने और उनकी आलोचना करने के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी हमेशा संविधान बदलने की करती है कोशिश
लोकसभा में अमित शाह के बयान के विरोध में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने सदन से वाॅकआउट किया। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन अमित शाह के बयान पर नेता प्रतिपक्ष के साथ सभी कांग्रेस विधायकों ने अमित शाह माफी मांगों के नारों लगाते हुए सदन से वाॅकआउट किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा संविधान बदलने की कोशिश करती है और बाबा साहब अंबेडकर का सम्मान नहीं करती। उमंग सिंघार ने आगे कहा कि भाजपा संविधान की आत्मा को मारने की कोशिश कर रही है।
दलित विरोधी चेहरा उजागर: पटवारी
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने अमित शाह द्वारा लोकसभा में डॉ भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी की आलोचना की। उन्होंने कहा है कि अंबेडकर हमारे देश के हीरो हैं पूरे देश की जनता अपने हीरो के रूप में देखती है और उनका अपमान देश का कोई भी नागरिक सहन नहीं कर सकता है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भारत को संविधान दिया, समता मूलक भारत का दृष्टिकोण दिया, साथ में मिलजुलकर रहने की संस्कृति दी। ऐसे महान योगदान देने वाले महामानव की आलोचना दुर्भाग्य जनक है। पटवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का दलित विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। मध्य प्रदेश में, उत्तर प्रदेश में पूरे भारतवर्ष में जिस तरह से जहां-जहां बीजेपी की सरकार है दलितों पर अत्याचार होता है उनके हितों को अनदेखा किया जाता है उसकी आज पोल खुल गई है। अमित शाह को लोकसभा में पूरे देश की जनता से माफी मांगना चाहिए।
भाजपा के मंसूबे सामने आ गए
पूर्व सीएम कमलनाथ ने मामले में ट्वीट कर कहा कि भाजपा के मंसूबे अब सामने आ गए हैं। संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर का संसद में अपमान कर भाजपा ने साफ कर दिया है कि वे संविधान और बाबा साहेब से नफरत करते हैं। डॉ. अंबेडकर को करोड़ों लोग भगवान की तरह पूजते हैं। देश की जनता इस कृत्य को कभी माफ नहीं करेगी।
