फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress has fielded an army of star campaigners for Amarwada by-election, trying to woo everyone.

Amarwara By Election: कांग्रेस ने अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए उतारी स्टार प्रचारकों की फौज, सभी को साधने की कोशिश

Sat, 22 Jun 2024 07:36 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 07:36 PM IST
सार

अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारक बनाए हैं। नेताओं की नाराजगी से बचाने के लिए सभी को मौका दिया गया है।

विज्ञापन
Bhopal: Congress has fielded an army of star campaigners for Amarwada by-election, trying to woo everyone.
अमरवाड़ा विधानसभा उप चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में हो रहे उपचुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी जितेंद्र भंवर सिंह छिंदवाड़ा की इस सीट को जीतने के लिए हर पहलू पर काम कर रहे हैं। अब अपने ही नेताओं की नाराजगी से बचने के लिए 40 स्टार प्रचारकों लिस्ट जारी की गई है, जबकि यहां 10 जुलाई को चुनाव होना है। यानी 8 जुलाई तक प्रचार प्रसार किया जाएगा। अब महज 15 दिन का समय बचा है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद नकुलनाथ सहित सभी वरिष्ठ नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। अमरवाड़ा में शुक्रवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई। 10 जुलाई को मतदान और 13 जुलाई को मतगणना होगी।
विज्ञापन


इन नेताओं को मिला मौका
प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा एवं अशोक सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, एनपी प्रजापति को स्टार प्रचारक बनाया है। इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, पूर्व मंत्री तरुण भनोत एवं सुखदेव पांसे, विधायक जयवर्धन सिंह, आरिफ मसूद, लखन घनघोरिया, बाला बच्चन, रजनीश सिंह, सुनील उइके, चौधरी सुजीत मेर सिंह, विजय चौरे, सोहनलाल वाल्मीकि भी स्टार प्रचारक की भूमिका में रहेंगे। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में निलेश उइके, रामसिया भारती, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व विधायक हिना कांवरे, संजय शर्मा, सुनील जायसवाल, कुणाल चौधरी, गंगा तिवारी, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, सेवादल अध्यक्ष योगेश यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह यादव, एनएसयूआई के अध्यक्ष आशुतोष चौकसे का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन


अपने ही नेताओं से परेशान है कांग्रेस
मध्य प्रदेश कांग्रेस लगातार प्रदेश में चुनाव हार रही है। इसके बाद भी पार्टी में एकता नहीं दिखती है। एमपी कांग्रेस के नेताओं में अनुशासनहीनता भी साफ दिखाई देती है। कांग्रेस अपने ही नेताओं से परेशान है। जहां एक तरफ कई नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों का दामन थाम रहे हैं, वहीं पार्टी के बड़े नेता अपने ही पार्टी के नेताओं पर सवाल खड़े करते हैं। यहां तक की प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी उंगलियां उठ रही हैं। नेताओं की नाराजगी से बचने के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों में सभी उन नेताओं को शामिल किया है, जो नाराज हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed