फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress celebrated Karz Panchami on Rangpanchami in protest against the loan taken by the government,

Bhopal: रंगपंचमी पर सरकार द्वारा लिए जा रहे कर्ज के विरोध में कांग्रेस ने मनाई कर्ज पंचमी, लोगों को दी जानकारी

Wed, 19 Mar 2025 06:34 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 19 Mar 2025 06:34 PM IST
सार

प्रदेश सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे कर्ज के विरोध में कांग्रेस ने रंग पंचमी का त्योहार कर्ज पंचमी के रूप में मनाया। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में राहगीरों को गुलाल लगा कर राज्य सरकार द्वारा लिए जा रहे कर्ज के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
Bhopal: Congress celebrated Karz Panchami on Rangpanchami in protest against the loan taken by the government,
कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लगातार लिए जा रहे कर्ज के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को रंग पंचमी का त्योहार कर्ज पंचमी के रूप में मनाया। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को गुलाल लगा कर राज्य सरकार द्वारा लिए जा रहे कर्ज के बारे में जानकारी दी और कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार करने के लिए कर्जा ले रही है। इस दौरान कार्यकर्ता हाथ में कार्टून बनी तख्तियां लिए हुए थे। इनमें सरकार द्वारा लिए जा रहे कर्ज के विरोध में स्लोगन लिखे हुए थे।
विज्ञापन



15 दिन में तीसरी बार कर्ज ले रही सरकार
शुक्ला ने कहा कि सरकार की हालत यह है कि वह 15 दिन में तीसरी बार कर्ज लेने जा रही है। रंगपंचमी के दिन 19 मार्च को सरकार 2,000-2,000 करोड़ की तीन किश्तों में कुल 6,000 करोड़ रुपए का लोन लेगी। एक महीने के भीतर लिए गए कुल 16,000 करोड़ रुपए के कर्ज के साथ यह अब तक की सबसे बड़ी उधारी होगी। इस नए कर्ज को जोड़कर 2025 में अब तक सरकार 27,000 करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी होगी, जबकि पूरे वित्तीय वर्ष 2024-25 में सरकार का कुल कर्ज 57,000 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा।19 मार्च को लिया जाने वाला कर्ज 7, 21 और 24 साल की अवधि के लिए होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़े-रंगपंचमी पर भोपाल में टैंकरों से रंगों की बरसात,चल समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग,खूब उड़े गुलाल
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश को खोखला किया जा रहा
शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 21 वर्ष पूरे हो जाने पर प्रदेश की देव तुल्य जनता को बढ़ती महंगाई के साथ "कर्ज के बोझ का दर्द" का तोहफा सरकार द्वारा रंगपंचमी के त्यौहार पर दिया जा रहा है। आखिर वो कौन सी मजबूरियां हैं इस सरकार की जो भारी भरकम कर्ज ले रही है। आखिर वो कौन है जिसके इशारे पर प्रदेश को खोखला किया जा रहा है। अधीनस्थ विभागों में कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं, पेंशनर्स को महंगाई भत्ता व डीए की मांग को अनदेखा करना। विधवा, वृद्धावस्था पेंशन में कोई बढ़ोतरी नहीं। 

यह भी पढ़ें-PCC चीफ के बंगले पर रंगपंचमी की धूम, नेता प्रतिपक्ष ने पटवारी के संग गाया होली गीत, थिरके कार्यकर्ता

आम जनता से अनाप शनाप टैक्स की वसूली
शुक्ला ने कहा कि आम जनता से भारी-भरकम बिजली बिल व अवैध चालानों की रकम अनाप शनाप टैक्स की वसूली, टोल नाकों पर भारी भरकम रकम वसूलने वाली ये सरकार कर्ज में ली जाने वाली रकम कहां ले जा रही है? जवाब दें, हिसाब दें।इस अवसर पर रविशंकर मिश्रा, तारिक अली, मुकेश पंथी, प्रिंस नवांगे, अमित खत्री, मुजाहिद सिद्दीकी, संदीप सरवैया, अलीम उद्दीन बिल्ले, उल्लास सोनकर, शानू खान, मो फहीम, राजकुमार राय, साद उस्मानी, जितेंद्र सिंह, सुशील ठाकुर, अनूप पांडे, दर्शन कोरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed