भोपाल: सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुईं शिवानी शर्मा ने अंगदान से बचाई तीन लोगों की जान, गांव में गार्ड ऑफ ऑनर
मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के ग्राम खापा खुर्द निवासी बिलाश टांटी शर्मा (शिवानी) के अंगदान से तीन लोगों को नया जीवन मिला है। सड़क दुर्घटना में ब्रेन डेड होने के बाद परिजनों ने अंगदान का फैसला लिया। शासन के निर्णय पर उनके पैतृक गांव में मध्यप्रदेश पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें सम्मानित किया।
विस्तार
ये भी पढ़ें- कौन हैं आईएएस पवन जैन: जिन्हें मिली भिंड की कमान; इंदौर में दिव्यांग से दुर्व्यवहार को लेकर चर्चा में रहे
ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ रही है अंगदान के प्रति जागरुकता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह पहल दर्शाती है कि अंगदान के प्रति जागरूकता अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव ला रही है। समाज में जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ रही है। श्रीमती शिवानी का यह महादान तीन परिवारों के जीवन में नई उम्मीद बनकर आया है। उनका योगदान मानवता के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: 27% ओबीसी आरक्षण बहाली की मांग, CM से मिले प्रतिनिधि, बोले-13% होल्ड पदों पर राहत दें
सड़क दुर्घटना में ब्रेन डेड हुईं नर्मदापुरम जिले में बनखेड़ी के ग्राम खापा खुर्द निवासी श्रीमती बिलाश टांटी शर्मा (शिवानी) के एम्स, भोपाल में अंगदान से तीन लोगों को जीवन का अनमोल उपहार मिला है। असहनीय दुःख की घड़ी में उनके परिजनों ने अंगदान का निर्णय लेकर मानवता, संवेदनशीलता और परोपकार की ऐसी मिसाल पेश की, जो सभी को प्रेरित करेगी। राज्य शासन के निर्णय अनुसार शिवानी जी के पैतृक गांव में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें सम्मानित किया गया। यह पहल दर्शाती है कि अंगदान के प्रति जागरूकता अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव ला रही है और समाज में जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ रही है। श्रीमती शिवानी का यह महादान तीन परिवारों के जीवन में नई उम्मीद बनकर आया है। उनका योगदान मानवता के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 16, 2026
