फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: CM arrived to take stock of the preparations for the arrival of the Prime Minister, gave instructions

Bhopal: प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे सीएम, अधिकारियों को प्रबंध के लिए दिए दिशा-निर्देश

Wed, 21 May 2025 03:45 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 21 May 2025 03:45 PM IST
सार

सीएम डॉ मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को उत्तम प्रबंध के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Bhopal: CM arrived to take stock of the preparations for the arrival of the Prime Minister, gave instructions
निरीक्षण करने पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल आएंगे। सरकार उनकी मौजूदगी में जंबूरी मैदान में होने वाले महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटी हुई है। सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बुधवार को पीएम के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को उत्तम प्रबंध के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन


ऐतिहासिक स्थल पर नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा
इस दौरान सीएम ने कहा कि इस ऐतिहासिक स्थल पर नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा। अंग्रेजी तिथि के अनुसार 31 मई देवी अहिल्याबाई की जन्म तिथि है। भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार ने मिलकर अहिल्या उत्सव का कैलेंडर जारी किया है। उन्होंने कहा कि हम सब ने निर्णय किया है कि देवी अहिल्या के सुशासन के साथ नारियों के स्वावलंबन और उनके जीवन में बेहतरी आ सके, रोजगार आ सके, ऐसे प्रयास किए जाएंगे। उनकी आमदनी बढ़े, घर में आर्थिक रूप से उनका सम्मान बढ़े, स्वयं सहायता समूह को भी बढ़ावा मिले, बहन बेटियां लखपति बनें, ऐसे कदम उठाए जाएंगे। कार्यक्रम में 300 से अधिक समूहों के साथ महिलाओं को बुलाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कार्यक्रम में दो लाख से अधिक महिलाएं आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-प्रदेश में जारी रहा आंधी-बारिश का दौर, पारा 45 डिग्री पार पहुंचा, अगले तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

बता दें, देवी अहिल्या की 300वीं जयंती समारोह के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल आएंगे। इस दौरान महिला सशक्तिकरण से जुड़ी कई योजनाओं का एलान होगा और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed