फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Storm and rain continue in the state, mercury crossed 45 degrees, weather will remain the same for

Mp Weather: प्रदेश में जारी रहा आंधी-बारिश का दौर, पारा 45 डिग्री पार पहुंचा, अगले तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Tue, 20 May 2025 10:11 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 20 May 2025 10:11 PM IST
सार

Mp Weather Today: मंगलवार को कई जिलों में आंधी, बारिश का दौर जारी रहा। वहीं कुछ जिलों में लू का असर भी जारी रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में अरब सागर से नमी की आपूर्ति और तेज हो सकती है, जिससे बारिश की गतिविधियों में तेजी होने की संभावना है।

विज्ञापन
MP Weather: Storm and rain continue in the state, mercury crossed 45 degrees, weather will remain the same for
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में सात सिस्टम की एक्टिविटी है। एक टर्फ तो प्रदेश के बीचों बीच से गुजर रही है। इस वजह से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को प्रदेश  के कई जिलों में आंधी, बारिश का दौर जारी रहा। डिंडौरी और बालाघाट समेत जिलों में तेज हवाएं चलीं। वहीं कुछ जिलों में लू का असर भी जारी रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में अरब सागर से नमी की आपूर्ति और तेज हो सकती है, जिससे बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन



जाने कहां कितनी हुई बारिश
मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सीधी में 7 मिमी, मंडला व ग्वालियर में 2-2 मिमी, सतना में 0.4 मिमी और सागर में 0.1 मिमी बारिश हुई। इस बीच खजुराहो में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक था। खजुराहो और नौगांव में लू का असर बना रहा।
विज्ञापन



अधिकतम तापमान वाले प्रदेश के प्रमुख पांच शहर

शहर                 अधिकतम तापमान

खजुराहो             45.4
नवगांव              45.0
टीकमगढ़           44.8
ग्वालियर            44.5
रीवा                  43.0
शिवपुरी             43.0


यह भी पढ़ें-सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर डीजीपी ने मंत्री विजय शाह की जांच को तीन सदस्यीय SIT गठित
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश की गतिविधी और होगी तेज
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि वर्तमान में पूर्वोत्तर राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा, मध्य पाकिस्तान और बंगाल की ओर कई चक्रवातीय हवाओं की प्रणालियां सक्रिय हैं। इनके कारण उत्तर भारत से लेकर बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। बुधवार को अरब सागर में एक नया चक्रवात बनने की संभावना है, जो गुरुवार को कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो सकता है। इसके कारण प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी।

प्रदेश के बड़े शहरों का अधिकतम तापमान
शहर            अधिकतम तापमान
इंदौर              34.6
उज्जैन             36.5
भोपाल            39.0
जबलपुर         40.0
ग्वालियर         44.5



यह भी पढ़ें-पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक बघेल सहित परिवार पर बहू ने दर्ज कराया दहेज प्रताडऩा का केस


मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम  


21 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, छतरपुर,रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में तेज आंधी भी चल सकती है।

22 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने का अलर्ट है। हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है।

23 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed