फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Chief Minister will watch Chhava film with ministers and MLAs today, Sambhaji Maharaj's bravery will b

Bhopal: मुख्यमंत्री आज मंत्री-विधायकों के साथ देखेंगे छावा फिल्म, संभाजी महाराज के शौर्य को किया जाएगा सलाम

Mon, 17 Mar 2025 09:23 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 17 Mar 2025 09:23 AM IST
सार

सीएम डॉ. मोहन यादव आज संभाजी महाराज पर आधारित फिल्म ‘छावा’ का आनंद लेंगे। फिल्म के इस खास स्क्रीनिंग में कैबिनेट मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे, जो संभाजी महाराज के शौर्य, संघर्ष और बलिदान की ऐतिहासिक कहानी का अनुभव करेंगे।

विज्ञापन
Bhopal: Chief Minister will watch Chhava film with ministers and MLAs today, Sambhaji Maharaj's bravery will b
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज संभाजी महाराज पर आधारित फिल्म ‘छावा’ का आनंद लेंगे। यह फिल्म वे शाम 7 बजे अशोका लेक व्यू होटल के ओपन थिएटर में देखेंगे। फिल्म के इस खास स्क्रीनिंग में कैबिनेट मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे, जो संभाजी महाराज के शौर्य, संघर्ष और बलिदान की ऐतिहासिक कहानी का अनुभव करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 19 फरवरी को ‘छावा’ फिल्म को कर मुक्त करने का एलान किया था। फिल्म ‘छावा’ ने 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद शानदार प्रदर्शन किया है और अब तक भारत में 550 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।
विज्ञापन



सीएम ने छावा को टैक्स फ्री करने का किया था ऐलान
मध्य प्रदेश में ‘छावा’ फिल्म टैक्स फ्री है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने 19 फरवरी को ‘छावा’ को कर मुक्त करने का ऐलान किया था। जबलपुर में स्टेडियम लोकार्पण कार्यक्रम में उन्होंने कहा था, “संभाजी महाराज ने अपने जीवन में सभी यातनाएं सहते हुए राष्ट्र और धर्म के लिए अपने प्राण दे दिए थे। छावा उन पर बनी ऐतिहासिक फिल्म है। यह फिल्म राष्ट्रप्रेम का संदेश देती है। शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज की देश भक्ति और उनके जीवन की विभिन्न महत्वपूर्ण घटनाओं से नागरिकों को परिचित करवाने के लिए मध्यप्रदेश में फिल्म टैक्स फ्री रहेगी।”
विज्ञापन



यह भी पढ़े-मध्यप्रदेश के तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट, दो दिन के लिए यलो-ऑरेंज अलर्ट, आज भी छाएंगे बादल
विज्ञापन
विज्ञापन



जाने फिल्म के बारे में
 छत्रपति शिवाजी महाराज के दिवंगत होने के बाद हिंदवी स्वराज की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले संभाजी महाराज का इतिहास अत्यंत गौरवपूर्ण रहा है। औरंगजेब द्वारा छल-बल का उपयोग कर छत्रपति शंभूराजे और उनके मित्र कवि कलश को गिरफ्त में ले लिया गया था। इसके बाद उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार न करते हुए 39 दिन की असहनीय प्रताड़ना को स्वीकार कर धर्म का संरक्षण करते हुए सर्वस्व न्योछावर कर दिया। लेकिन अपना धर्म नहीं छोड़ा और छत्रपति के रूप में धर्म का संरक्षण किया।

यह भी पढ़े- विधानसभा बजट सत्र का पांचवां दिन आज, तीन दिन की छुट्टी के बाद सत्र हंगामेदार होने के आसार

550 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई
गौरतलब है कि 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई छावा ने अब तक भारत में ही 550 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है और अभी भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। छावा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘पठान’ का भी एक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed