फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Case filed against 30 including Digvijay Singh, protested against petroleum price hike

भोपाल: दिग्विजय सिंह समेत 30 के खिलाफ केस दर्ज, पेट्रोलियम मूल्यवृद्धि के खिलाफ किया था प्रदर्शन

Fri, 11 Jun 2021 04:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 11 Jun 2021 04:33 PM IST
सार

कोरोना काल में धरना प्रदर्शनों पर रोक है। ऐसे में बृहस्पतिवार को भोपाल में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था। इसमें अनेक पार्टी नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए थे। 
 

विज्ञापन
Bhopal: Case filed against 30 including Digvijay Singh, protested against petroleum price hike
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा - फोटो : ani

विस्तार

पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ बृहस्पतिवार को भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हुए प्रदर्शन किया। इसे लेकर भोपाल पुलिस ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत 30 लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 188 और 145 के तहत केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


भोपाल के एएसपी अंकित जायसवाल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भोपाल की टीटी नगर पुलिस ने यह केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है प्रदर्शनकारियों ने कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन किया है। इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वीडियोग्राफी के जरिए नियम तोड़ने वालों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी महंगाई को लेकर प्रदर्शन कर किया था। प्रदर्शन में युकां प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। इसमें भी कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ। इस मामले में नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed