Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Bulldozers rolled through illegal colonies—roads were torn up in some places, while boundary walls wer

भोपाल: अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, कहीं सड़कें उखाड़ीं तो कहीं बाउंड्रीवॉल ढहाई, अरेरा कॉलोनी में लौटी टीम

Thu, 19 Nov 2026 07:59 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 19 Nov 2026 07:59 PM IST
सार

भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नगर निगम ने गुरुवार को खजूरीकलां और करोंद में बुलडोजर चलाया। खजूरीकलां में एसआर ग्रीन कॉलोनी की सड़कें और निर्माण तोड़े गए, जबकि करोंद के पलाशी में करीब 25 एकड़ जमीन पर कार्रवाई की गई। वहीं, अरेरा कॉलोनी में विरोध के बाद निगम की टीम दो दीवारें तोड़कर वापस लौट गई। अपर मुख्य सचिव की नाराजगी के बाद निगम ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Bhopal: Bulldozers rolled through illegal colonies—roads were torn up in some places, while boundary walls wer
करोंद में 25 एकड़ जमीन पर हुई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में अवैध कॉलोनियों और नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को निगम की जेसीबी खजूरीकलां और करोंद पहुंची तो कहीं कॉलोनी की सड़कें उखाड़ दी गईं तो कहीं बाउंड्रीवॉल और दूसरे निर्माण ढहा दिए गए। दूसरी तरफ अरेरा कॉलोनी में कार्रवाई करने पहुंची टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। यहां दो दीवारें तोड़ने के बाद निगम का अमला वापस लौट गया। एक ही दिन में तीन इलाकों में हुई कार्रवाई ने अवैध निर्माण करने वालों के बीच हलचल बढ़ा दी है।
विज्ञापन

इस कार्रवाई में निगम ने उन जमीनों को निशाने पर लिया, जहां बिना अनुमति कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। अफसरों के मुताबिक, इन जगहों पर सड़क, बाउंड्रीवॉल और अन्य निर्माण कर जमीन को कॉलोनी का रूप दिया जा रहा था। निगम की कार्रवाई का उद्देश्य अवैध विकास कार्यों को रोकना और प्रस्तावित मास्टर प्लान की सड़कों के लिए रास्ता सुरक्षित करना है।
विज्ञापन


एक एकड़ जमीन पर विकसित हो रही थी एसआर ग्रीन कॉलोनी
पहली कार्रवाई खजूरीकलां में खसरा नंबर 166 के अंश भाग पर की गई। यहां एसआर ग्रीन कॉलोनी विकसित की जा रही थी। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, कॉलोनी के लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी। करीब एक एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रही इस जमीन की बाजार कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है। खास बात यह है कि इस क्षेत्र से मास्टर प्लान की सड़क प्रस्तावित है। ऐसे में निगम ने जेसीबी की मदद से वहां किए गए निर्माण और सड़क को उखाड़ने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


करोंद में 25 एकड़ जमीन पर हुई कार्रवाई
दूसरी बड़ी कार्रवाई करोंद के पलाशी क्षेत्र में की गई। यहां करीब 25 एकड़ जमीन पर बिना अनुमति निर्माण और कॉलोनी विकसित करने की गतिविधियां चल रही थीं। पुलिस बल की मौजूदगी में निगम की टीम ने जेसीबी से अवैध निर्माणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान सड़क और बाउंड्रीवॉल सहित उन निर्माणों को निशाना बनाया गया, जिनके जरिए जमीन पर कॉलोनी का ढांचा तैयार किया जा रहा था।

अपर मुख्य सचिव की चिट्ठी के बाद सक्रिय हुआ निगम
शहर में अवैध निर्माणों को लेकर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने 18 नवंबर को नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार को पत्र लिखा था। इसमें शहर में एमओएस, एफएआर और बेसमेंट से जुड़े भवन निर्माण नियमों के उल्लंघन पर नाराजगी जताई गई थी। इसके बाद निगम का अमला कार्रवाई के लिए मैदान में उतरा। गुरुवार को खजूरीकलां और करोंद में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।


यह भी पढ़ें-एमपी कांग्रेस का चुनावी दांव: प्रदेश की हर विधानसभा में तैयार करेगी 5 महिला चेहरों की टीम, 230 सीटों पर तलाश


अरेरा कॉलोनी में विरोध के बाद लौटना पड़ा
अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई के बीच अरेरा कॉलोनी का मामला अलग रहा। यहां एक निर्माण को तोड़ने के लिए नगर निगम की टीम पहुंची थी, लेकिन कार्रवाई शुरू होते ही विरोध की स्थिति बन गई। टीम ने दो दीवारें तोड़ीं, इसके बाद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी और अमले को वापस लौटना पड़ा। इस तरह जहां खजूरीकलां और करोंद में निगम ने जेसीबी चलाकर निर्माण हटाए, वहीं अरेरा कॉलोनी में कार्रवाई अधूरी रह गई। तीन इलाकों में कार्रवाई, लेकिन नतीजे अलग-अलग रहे। खजूरीकलां और करोंद में अवैध विकास कार्यों पर बुलडोजर चला, जबकि अरेरा कॉलोनी में विरोध के बाद निगम की कार्रवाई रुक गई। अब देखना होगा कि निगम यहां दोबारा कार्रवाई कब करता है और शहर में नियम विरुद्ध विकसित हो रही अन्य कॉलोनियों पर कब तक शिकंजा कसता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed