फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Air Show In Bhopal: एयर फोर्स के जांबाज़ पायलटों ने की एयर शो की फुल ड्रेस रिहर्सल, 30 सितंबर को होगा फाइनल शो

Thu, 28 Sep 2023 12:32 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 28 Sep 2023 12:32 PM IST
सार

Bhopal News: भोपाल में होने वाले एयर शो के लिए आज फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इसमें एसयू-30, मिराज 2000, जगुआर, एलसीए तेजस, हॉक्स, हेलीकॉप्टर चिनूक, एमआई-17 वी5, चेतक, एएलएच और परिवहन विमान सी130 और आईएल 78 जेसे लड़ाकू विमान फ्लाईपास्ट करेंगे।

विज्ञापन
Bhopal: Brave pilots of Air Force did full dress rehearsal of Air Show final show will be held on 30th Sept
एयर शो की फुल ड्रेस रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
एयर फोर्स के जाबांज पायलटों ने आज एयर शो के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल की। लड़ाकू विमानों ने राजाभोज एयरपोर्ट से उड़ान भरकर बड़ी झील के ऊपर फ्लाईपास्ट लिया। राजधानी भोपाल के आसमान में मंडराते लड़ाकू विमानों के करतबों को देखकर हर कोई कोई हैरान था। अब 30 सितंबर को फाइनल शो किया जायेगा। गौरतलब है भारतीय वायु सेना अपनी 91वीं वर्षगांठ समारोह के अवसर पर भोपाल के बड़े तालाब के ऊपर मल्टी-एयरक्राफ्ट फ्लाई पास्ट करेगी। इसी की प्रैक्टिस बीते कुछ दिनों से की जा रही है।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल महामहिम मंगूभाई पटेल होंगे। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वायु सेना प्रमुख मार्शल वीआर चौधरी, वायु सेना प्रमुख, एयर मार्शल विभास पांडे एओसी-इन-सी, मुख्यालय रखरखाव कमान और अन्य वरिष्ठ सैन्य एवं नागरिक गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे। आमजन भी इस फ्लाईपास्ट को देख सकते हैं। इसके पहले सारंग हेलीकॉप्टर की टीम ने आज ई एम ई परेड ग्राउंड में मीडिया से इंटरेक्शन किया। 
Bhopal: Brave pilots of Air Force did full dress rehearsal of Air Show final show will be held on 30th Sept
सारंग हेलीकॉप्टर की डिस्प्ले टीम - फोटो : अमर उजाला
टीम में महिला पायलट भी शामिल 
जानकारी के अनुसार महिला पायलट भी फ्लाईपास्ट में शामिल होंगी। फ्लाईपास्ट में लड़ाकू विमान एसयू-30, मिराज 2000, जगुआर, एलसीए तेजस, हॉक्स, हेलीकॉप्टर चिनूक, एमआई-17 वी5, चेतक, एएलएच और परिवहन विमान सी130 और आईएल 78 शामिल होंगे।  सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम, सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम और आकाश गंगा टीमें भी कार्यक्रम में प्रदर्शन करेंगी। 

जवान करेंगे स्काई डाइविंग
30 लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर अब तक भोपाल पहुंच चुके हैं। इनमें 25 विमान राजाभोज एयरपोर्ट पर और बाकी 3 ईएमई सेंटर में खड़े किए गए हैं। आगरा, ग्वालियर और गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से फाइटर प्लेन उड़ान भरकर भोपाल में आएंगे। कुछ प्लेन भोपाल एयरपोर्ट और हेलिकॉप्टर थ्री ईएमई सेंटर से भी उड़ान भरेंगे। इसके साथ ही शो के दौरान एयर फोर्स के जवान स्काई डाइविंग करते भी नजर आएंगे।
Bhopal: Brave pilots of Air Force did full dress rehearsal of Air Show final show will be held on 30th Sept
एयर मार्शल ने विधानसभा अध्यक्ष को दिया तेजस का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
एयर मार्शल ने विधानसभा अध्यक्ष को दिया तेजस का मॉडल
एयर मार्शल विभाष पांडे ने लड़ाकू विमान तेजस का एक मॉडल आज विधानसभा अध्यक्ष को दिया। इसे विधानसभा परिसर में डिस्प्ले के लिए स्थापित किया गया है। विधानसभा आने वाले लोग इसे यहां देख पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed