फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: BMC takes action against 2 Namkeen factories in Bhopal, imposes fine of Rs 75,000, Namkeen was being m

Bhopal: भोपाल की 2 नमकीन फैक्ट्री पर BMC की कार्रवाई,75 हजार का लगाया जुर्माना,कोयला भट्टी पर बन रही थी नमकीन

Sat, 24 May 2025 08:47 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 24 May 2025 08:47 PM IST
सार

भोपाल के छोला क्षेत्र में दो नमकीन फैक्ट्री में नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की है। यहां पर कोयला भट्टी में नमकीन बन रही थी। निगम ने फैक्ट्रियों पर 75 हजार रुपए का जुर्माना किया है।

विज्ञापन
Bhopal: BMC takes action against 2 Namkeen factories in Bhopal, imposes fine of Rs 75,000, Namkeen was being m
फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के छोला क्षेत्र में दो नमकीन फैक्ट्री में नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की है। यहां पर कोयला भट्टी में नमकीन बन रहा था। टीम से मिली जानकारी के अनुसार इसकी पहले भी कई शिकायतें सामने आई थीं। इसके चलते निगम की टीम ने फैक्ट्रियों पर  75 हजार रुपए का जुर्माना किया है । जानकारी के लिए बतादें कि प्रदूषण करने को लेकर पहली बार इतना जुर्माना निगम ने लगाया है।
विज्ञापन



दोनो फैक्ट्री पर जुर्माना
छोला क्षेत्र के फगम कॉलोनी में नमकीन की दो फैक्ट्री पर शनिवार को कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान एएसओ रामरतन लोहिया ने प्रतिबंधित लकड़ी-कोयला भट्टी के उपयोग करना पाया। वहीं, गंदगी भी पड़ी मिली। इस पर मोहन नमकीन पर 50 हजार और एवं शानवी नमकीन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-केरल पहुंचा मानसून, 15 जून तक मध्य प्रदेश में पहुंचने का अनुमान,राज्य के दक्षिणी हिस्से से होगी एंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीटी के आदेश पर हुई कार्रवाई 
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर निगम ने यह कार्रवाई की है। पहले भी कार्रवाई हुई है, पर पिछले कुछ महीनों से कार्रवाई सुस्त हो गई थी। इसके बाद शनिवार से कार्रवाई फिर से शुरू की गई।
एएचओ लोहिया ने बताया कि अवैध भट्टियों को जलाने और गंदगी, कचरा फेंकने की पहले से शिकायतें मिल रही थीं। इलाके में लगातार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed