फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Bhopal's Old Ashoka Garden will now be called Ram Bagh, the name was changed in 1969, the mayor said -

Bhopal: भोपाल का ओल्ड अशोका गार्डन अब होगा राम बाग, 1969 में बदला था नाम,महापौर बोलीं- क्षेत्र की जनता की मांग

Sat, 19 Jul 2025 08:58 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 19 Jul 2025 08:58 PM IST
सार

भोपाल के ओल्ड अशोका गार्डन का नाम बदलकर 'राम बाग' करने की तैयारी की जा रही है। जबकि विवेकानंद पार्क के पास चौराहे का नाम 'विवेकानंद चौक' किया जाएगा। 1969 में इस क्षेत्र का नाम बदला गया था। इसके पहले यहां का नाम राजा राम का बाग था। 

विज्ञापन
Bhopal: Bhopal's Old Ashoka Garden will now be called Ram Bagh, the name was changed in 1969, the mayor said -
ओल्ड अशोका गार्डन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के ओल्ड अशोका गार्डन का नाम बदलकर 'राम बाग' करने की तैयारी की जा रही है। जबकि विवेकानंद पार्क के पास चौराहे का नाम 'विवेकानंद चौक' किया जाएगा। ये दोनों ही प्रस्ताव नगर निगम परिषद की मीटिंग में रखे जाएंगे। यह बैठक 24 जुलाई को सुबह 11 बजे से आईएसबीटी स्थित निगम ऑफिस में होगी। इसका एजेंडा तय हो गया है। जानकारी के मुताबिक 1969 में इस क्षेत्र का नाम बदला गया था। इसके पहले यहां का नाम राजा राम का बाग था। मामले में भोपाल की महापौर मालती राय ने कहा है कि ओल्ड अशोका गार्डन का नाम रामबाग करने की मांग क्षेत्र की जनता ने किया है। जिसका प्रस्ताव आया है। यह प्रस्ताव बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन



ओल्ड अशोका गार्डन क्षेत्र

1969 से पहले राजा राम का बाग था नाम

वार्ड-69 के पार्षद सूर्यकांत गुप्ता ने बताया कि इस क्षेत्र में आशोक के पेड़ ज्यादा हुआ करते थे, इसलिए 1969 में यहां का नाम बदल कर अशोका गार्डन कर दिया गया था। इसके पहले यहां का नाम राजा राम का बाग था। अब जनता की मांग पर मैने प्रस्ताव तैयार किया है। जिसे एजेंडे में शामिल कर लिया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-आयुष विभाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को टेबल वर्क से हटाकर पढ़ाने और इलाज में लगाया जाएगा

समिति ने दिया था सुझाव
 पार्षद सूर्यकांत गुप्ता ने ओल्ड अशोका गार्डन का नाम बदले जाने का प्रस्ताव दिया है। दरअसल पिछले दिनों पुराना अशोका गार्डन सुधार समिति ने साधारण सभा के बाद ओल्ड अशोका गार्डन का नाम राम बाग करने का प्रस्ताव तैयार किया था। 

यह भी पढ़ें-भोपाल में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े हुए आ रहे बिल, लोगों का गुस्सा फूटा, बिजली ऑफिस का किया घेराव


बैठक में विसर्जन कुंड बनाने के भी प्रस्ताव रखे जाएंगे 
23 जुलाई को होने वाली निगम की बैठक में मूर्तियों के विसर्जन कुंड बनाने का भी प्रस्ताव रखा जाएगा। बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में 4.45 करोड़ रुपए से कुंड बनाया जाएगा। इसमें शेड, मॉनिटरिंग टॉवर, रिटेनिंग वॉल, पॉथ-वे, बाउंड्रीवॉल, हार्टिकल्चर ड्रेन कलवर्ट, इलेक्ट्रिफिकेशन एवं इंट्रेस गेट होंगे। इसी तरह नीलबड़ में 6.01 करोड़ रुपए, संजीव नगर में 4.77 करोड़ रुपए, मालीखेड़ा में 2.49 करोड़ रुपए और प्रेमपुरा में 7.34 करोड़ रुपए से कुंड बनाए जाएंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed