फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Bhopal reaches number 2 in cleanliness in the country, preparations for celebration in the city, award

Bhopal: देश में स्वच्छता में नंबर 2 पर पहुंचा भोपाल,शहर में जश्न की तैयारी,कल मिलेगा अवार्ड, दिल्ली पहुंची टीम

Wed, 16 Jul 2025 09:04 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 16 Jul 2025 09:04 PM IST
सार

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के परिणामों में देशभर में भोपाल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है, जो बीते वर्ष की तुलना में तीन स्थान की उन्नति है। इस उपलब्धि को लेकर नगर निगम में खुशी का माहौल है। भोपाल को यह सम्मान गुरुवार, 17 जुलाई को दिल्ली होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिलेगा।

विज्ञापन
Bhopal: Bhopal reaches number 2 in cleanliness in the country, preparations for celebration in the city, award
भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल नगर निगम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के परिणामों में देशभर में भोपाल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है, जो बीते वर्ष की तुलना में तीन स्थान की उन्नति है। इस उपलब्धि को लेकर नगर निगम में खुशी का माहौल है। भोपाल को यह सम्मान गुरुवार, 17 जुलाई को दिल्ली होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिलेगा। इस कार्यक्रम के लिए नगर निगम भोपाल से महापौर मालती राय, निगमायुक्त हरेंद्र नारायन समेत कुल 11 अधिकारियों की टीम दिल्ली पहुंच चुकी है। इस टीम में अपर आयुक्त, एमआइसी सदस्य, सहायक आयुक्त, सीवेज और वाटर वर्क्स प्रभारी, इंजीनियर और एसबीएम प्रतिनिधि शामिल हैं।
विज्ञापन


जश्न भी भव्य तरीके से करेंगे
भोपाल नगर निगम के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा है कि भोपाल ने 3 पायदान छलांग लगाई है और देश में दूसरे नंबर पर आया है। इसलिए जश्न भी भव्य तरीके से करेंगे। स्वच्छता मित्रों और जनता के साथ जश्न मनाएंगे। लड्डू भी बांटे जाएंगे।
विज्ञापन



शहर में जश्न की तैयारियां शुरू 
नगर निगम प्रशासन ने अवार्ड मिलने पर जश्न की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 21 जोन के एएचओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे एयरपोर्ट और अपने-अपने इलाकों में ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत करें। इसके अलावा शहर के नौ प्रमुख स्थानों पर एलइडी स्क्रीन लगाकर अवार्ड समारोह का लाइव टेलीकास्ट भी कराया जाए। बावजूद इसके, कर्मचारियों का मनोबल इस उपेक्षा से आहत हुआ है। नगर निगम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी था, ताकि जमीनी योद्धाओं को भी उनका सम्मान मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में सात साल से ठप हुए आयोग, नेता प्रतिपक्ष बोले-कमजोर और पीड़ित वर्ग सुनवाई के लिए भटक रहा



एक भी सफाई कर्मी शामिल नहीं
भोपाल मैदान में दिन-रात सफाई व्यवस्था संभालने वाले सफाई कर्मचारियों में मायूसी देखी जा रही है। दरअसल एनजीओ के माध्यम से स्टेट लेवल पर 12 सदस्यीय टीम भी दिल्ली गई है, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इस बार टीम में नगर निगम का एक भी सफाई कर्मी शामिल नहीं किया गया। मैदान में मेहनत करने वाले कर्मचारियों को उम्मीद थी कि उन्हें भी इस सम्मान का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। बीते वर्ष जब भोपाल को पांचवां स्थान मिला था, तब दो महिला सफाईकर्मियों को सम्मान समारोह में ले जाया गया था।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में अब नहीं सूखेंगे पौधे, सॉफ्टवेयर बताएगा सही जगह,मिट्टी की गुणवत्ता और पानी की उपलब्धता

स्वच्छ सर्वेक्षण में भोपाल का अब तक का सफर
स्वच्छ सर्वेक्षण में भोपाल ने 2017 और 2018 में लगातार दो साल देश में दूसरी रैंक हासिल की थी। 2019 में भोपाल खिसककर 19वें नंबर पर आ गया था। 2020 में कम बैक करते हुए 12 पायदान ऊपर खिसका और 7वीं रैंक हासिल की। 2021 के सर्वेक्षण में भी भोपाल ने 7वां स्थान हासिल किया था। 2022 के सर्वेक्षण में भोपाल की रैंक सुधरी और यह छठवें स्थान पर आ गया। वहीं, भोपाल को 5 स्टार मिला। 2023 के सर्वेक्षण में पांचवीं रैंकिंग रही थी। इस बार यह टॉप-3 में हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed