फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Bangladeshi got passport made in Bhopal, when Home Ministry caught him, ASI was suspended

Bhopal: भोपाल में बांग्लादेशी ने बनवा लिया पासपोर्ट, गृह मंत्रालय ने पकड़ा तो एएसआई को किया सस्पेंड

Sun, 23 Jun 2024 08:42 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 23 Jun 2024 08:42 PM IST
सार

राजधानी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक बांग्लादेशी ने भोपाल के पते पर पासपोर्ट बनवा लिया और पुलिस ने उसका वैरिफिकेशन भी कर दिया। गृह मंत्रालय ने जब पकड़ा तो एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया।
 

विज्ञापन
Bhopal: Bangladeshi got passport made in Bhopal, when Home Ministry caught him, ASI was suspended
पासपोर्ट(सांकेतिक) - फोटो : iStock

विस्तार

जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार कड़ी निगरानी रख रहे हैं, वहीं राजधानी भोपाल पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बांग्लादेश का एक नागरिक भोपाल की एक मस्जिद में रहा करता था। उसने इसी एड्रेस पर अपना पासपोर्ट बनवाया और यहां से चला गया। खास बात यह है कि पुलिस अधिकारी ने रिश्वत के बदले उसका एड्रेस वैरीफाई कर दिया। जिस जगह पर मस्जिद है उसे बांग्लादेशी नागरिक का घर बता दिया। यहां तक कि बांग्लादेशी नागरिक को मध्य प्रदेश के हरदा जिले का मूल निवासी बता दिया गया। गृह मंत्रालय भारत सरकार ने इस गड़बड़ी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक विप्लब पॉल मूलत: बांग्लादेश का रहने वाला है। उसने वर्ष 2022 में पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। उसने खुद को हरदा का मूल निवासी बताया था, जबकि वसुंधरा बैंक कॉलोनी के पते के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज लगाए थे। 26 अक्टूबर 2022 को जहांगीराबाद थाने को पुलिस वैरिफिकेशन के लिए आवेदन मिला। कार्यवाहक एएसआई शिवनाथ यदुवंशी ने इसका सत्यापन किया था। इस आधार पर विप्लब का पासपोर्ट बन गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जांच की तो पता चला कि बांग्लादेशी ने यह पासपोर्ट फर्जी पते पर बनवाया है। जिस पते पर उसने अपना घर बताया है वहां पर मस्जिद है। जांच के बाद एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed