फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Army Day Parade: 3.5-Km Road to Be Strengthened for 50,000 Spectators and 60-Tonne Tanks

भोपाल में आर्मी डे परेड की तैयारी: 50 हजार दर्शकों और 60 टन के टैंक के लिए मजबूत होगी 3.5 किमी लंबी सड़क

Fri, 09 Oct 2026 05:03 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 09 Oct 2026 05:03 AM IST
सार

भोपाल में 15 जनवरी को होने वाली आर्मी डे परेड के लिए बीएचईएल के कालीबाड़ी मार्ग को तैयार किया जाएगा। करीब 3.5 किमी सड़क को मजबूत कर 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा, ताकि 60 टन तक के सैन्य वाहन और टैंक आसानी से गुजर सकें।

विज्ञापन
Bhopal Army Day Parade: 3.5-Km Road to Be Strengthened for 50,000 Spectators and 60-Tonne Tanks
परेड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में 15 जनवरी को होने वाली आर्मी डे परेड को लेकर तैयारियां शुरू होने वाली हैं। मुख्य परेड बीएचईएल के कालीबाड़ी मार्ग पर प्रस्तावित है। यहां करीब 50 हजार दर्शकों के पहुंचने का अनुमान है। परेड में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है। परेड के मद्देनजर कालीबाड़ी मार्ग के करीब 3.5 किलोमीटर हिस्से को मजबूत किया जाएगा। सड़क की चौड़ाई करीब 15 मीटर करने और बीच के डिवाइडर को हटाने की योजना है। सड़क पर लेन और परेड लाइन की मार्किंग भी की जाएगी। यह मार्ग करीब 60 टन तक के आर्मर्ड वाहनों और टैंकों की आवाजाही को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। सड़क के साथ स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज और अन्य नागरिक सुविधाओं में भी सुधार किया जाना है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: किशोर कुमार सम्मान से नवाजे जाएंगे 'पंचायत' के प्रधान जी रघुवीर यादव, 13 अक्टूबर को खंडवा में अलंकरण
विज्ञापन


तीन दिन होगी फाइनल रिहर्सल
आर्मी डे परेड की फाइनल रिहर्सल 10, 12 और 13 जनवरी को प्रस्तावित है। हालांकि, इसकी तैयारियां और प्रैक्टिस 15 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। परेड स्थल को 7 जनवरी तक पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। 15 जनवरी को जवानों की अंतिम प्रस्तुति दर्शकों के सामने होगी। शौर्य संध्या की रिहर्सल 10 और 13 जनवरी को होगी। वहीं अपर लेक में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड कॉम्बेट डेमो की तैयारियां 5 जनवरी तक पूरी करने का लक्ष्य है। स्टैटिक और डायनामिक डिस्प्ले के लिए 2 जनवरी तक तैयारी पूरी की जाएगी, जबकि 6 और 8 जनवरी को इसकी प्रैक्टिस होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी में पटवारियों पर शिकंजा: नौकरी गई, निलंबन और नोटिस के बीच रिश्वत के मामलों में भी कार्रवाई


वीवीआईपी से आम दर्शकों तक अलग व्यवस्था
परेड के लिए वीवीआईपी, वीआईपी और आम दर्शकों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। प्रस्तावित प्लान के अनुसार वीवीआईपी के लिए 500, वीआईपी के लिए 2500 और आम दर्शकों के लिए करीब 38 हजार सीटों की व्यवस्था होगी। इंटीग्रेटेड कॉम्बेट डेमो में करीब 300 वीवीआईपी और 800 से 1000 वीआईपी दर्शकों के लिए व्यवस्था प्रस्तावित है। स्टैटिक और डायनामिक डिस्प्ले में भी बड़ी संख्या में दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। 

ये भी पढ़ें-  भोपाल में 17 करोड़ की सड़क में ‘दोहरा मापदंड’: अफसरों के घर के सामने सीमेंटेड, ईडब्ल्यूएस-एलआईजी में डामर

जंबूरी मैदान में 700, हेमा स्कूल रोड पर 300 टेंट
बाहर से आने वाले सैनिकों के ठहरने के लिए जंबूरी मैदान में 700 और हेमा स्कूल रोड पर 300 टेंट लगाने की योजना है। कुल करीब 1000 टेंट में लगभग 4500 सैनिकों के ठहरने की व्यवस्था होगी। यहां पानी, स्वच्छता, फर्नीचर, मोबाइल टॉयलेट, सीसीटीवी और बैरिकेडिंग समेत अन्य सुविधाएं जुटाई जाएंगी। करीब 10 वीवीआईपी गेस्ट रूम भी तैयार किए जाएंगे। जंबूरी मैदान में करीब 360 मीटर लंबा और 250 मीटर चौड़ा क्षेत्र डायनामिक और स्टैटिक डिस्प्ले के लिए तैयार किया जाएगा। इसके अलावा बफर जोन, कल्मिनेशन एरिया, एडीएम कैंप, डाइनिंग और वॉशिंग एरिया भी बनाया जाएगा।

चौराहों और बिजली के खंभों में भी बदलाव
परेड मार्ग पर तीन से चार चौराहों में बदलाव किए जाने की योजना है। सड़क के डिवाइडर हटाने, स्ट्रीट लाइट शिफ्ट करने, सड़क सुधार और अतिक्रमण हटाने जैसे काम भी किए जाएंगे। सड़क किनारे लगे डिस्प्ले और बिजली के खंभों को जरूरत के मुताबिक शिफ्ट किया जाएगा। ड्रेनेज को कवर कर मार्ग को व्यवस्थित करने की भी तैयारी है। हालांकि, अभी संबंधित विभागों को काम का औपचारिक आवंटन किया जाना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed