फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Agriculture Minister Shivraj Singh suddenly reached PCC Chief Jeetu Patwari's house, know what was the

Bhopal: अचानक पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के घर पहुंच गए कृषि मंत्री शिवराज सिंह, जानें क्या थी मुलाकात की वजह

Sat, 11 Jan 2025 07:13 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 11 Jan 2025 07:13 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी के साथ शनिवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के घर पहुंच गए। जिसके बाद वहां मौजूद कांग्रेस नेता और मीडिया चौंक गए। इसके बाद शिवराज सिंह और जीतू पटवारी के बीच बंद कमरे में  चर्चा हुई ।

विज्ञापन
Bhopal: Agriculture Minister Shivraj Singh suddenly reached PCC Chief Jeetu Patwari's house, know what was the
जीतू पटवारी के घर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान और पत्नी साधना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार का दिन चौंकाने वाला था दरअसल पटवारी 1 बजे के करीब अपने निवास पर प्रेसवार्ता करने वाले थे उसके थोड़ा पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी के साथ उनके घर पहुंच गए। शिवराज सिंह चौहान हमेशा ही कुछ नया करने के लिए जाने जाते हैं। गौरतलब है कि पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी जिसमें प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के कई दिग्गज मौजूद रहे, लेकिन अचानक शिवराज सिंह पहुंचे और जीतू पटवारी से मिले और गुफ्तगू करने लगे फिर क्या था सियासी गलियारों में ये चर्चा शुरू हो गई। हालांकि बाद में बताया गया कि शिवराज सिंह के बेटे की शादी होने वाली है जिसका निमंत्रण जीतू पटवारी को देने वे पहुंचे थे।
विज्ञापन




बंद कमरे में हुई चर्चा
शिवराज सिंह और जीतू पटवारी के बीच बंद कमरे में चर्चा हुई हालांकि चर्चा क्या हुई ये दोनों को ही पता है,लेकिन इन दोनों की मुलाकात  के सियासी गलियारों में चर्चे शुरू हो गए हैं। जीतू के घर शिवराज सिंह और उनकी पत्नी साधना सिंह भी पहुंची थी। उनके साथ और पार्टी का कोई भी नहीं था। लेकिन जब शिवराज बाहर आए तो बोले कि उनके बेटे की शादी है इसलिए सभी को वे न्यौता दे रहे हैं, उन्होंने कहा कि वे जीतू के घर उनको शादी में आमंत्रित करने आए थे।  
विज्ञापन



प्रेसवार्ता के बहले पहुंचे शिवराज
दरअसल शिवराज सिंह की मुलाकात चर्चाओं में इसलिए है क्योंकि वे उस समय पहुंचे जब जीतू पटवारी सरकार के मुद्दों पर सरकार को घेरने वाले थे, और सरकार पर लगातार उनके हमले जारी है, लेकिन इस पहले  पहुच कर शिवराज ने सबको हैरत में डाल दिया। जानकारों का कहना है कि चाहते तो शिवराज सिंह इस वक्त आ सकते थे। जब जीतू घर पर होते लेकिन उन्होंने ऐसा समय चुना जिसमें सारी मीडिया जीतू पटवारी के बंगले पर मौजूद थी। दरअसल शिवराज के छोटे बेटे की सगाई हो चुकी है और वेलेंटाइन डे पर कुणाल की शादी है, वे वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। बेटे की शादी का आमंत्रण देने शिवराज अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ खुद पर्सनल जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed