फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: After the minister, now there is a ruckus on the statement of the Deputy CM, the Leader of Opposition

Bhopal: मंत्री के बाद अब डिप्टी CM के बयान पर बवाल, नेता प्रतिपक्ष बोले- देवड़ा ने पूरी सेना का किया अपमान

Fri, 16 May 2025 08:00 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 16 May 2025 08:00 PM IST
सार

 नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि विजय शाह ने सेना के अधिकारी का अपमान किया लेकिन उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा उससे एक कदम आगे जाकर पूरी सेना का अपमान कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bhopal: After the minister, now there is a ruckus on the statement of the Deputy CM, the Leader of Opposition
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की सेना पर टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज  इसको लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और CWC मेम्बर कमलेश्वर पटेल ने कांग्रेस विधायकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय भोपाल में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि विजय शाह ने सेना के अधिकारी का अपमान किया लेकिन उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा उससे एक कदम आगे जाकर पूरी सेना का अपमान कर रहे हैं। 
विज्ञापन



भाजपा सरकार की तानाशाही
उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा की सरकार तानाशाही कर रही है और जनप्रतिनिधियों आमजन की भावनाओं का सम्मान नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि क्या विजय शाह के बयान पर मुख्यमंत्री और भाजपा की मौन स्वीकृति है। आखिर क्यों विजय शाह से अबतक इस्तीफा नहीं लिया गया। वहीं अब जगदीश देवड़ा पर भी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की चुप्पी बताती है कि क्या उनकी इन बयानों से मौन स्वीकृति है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में 45.8 डिग्री पहुंचा दिन का पारा, कई जिलों में छाए बादल, कल से चलेगी लू
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल से नहीं मिला संतोषजनक जवाब
नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि राज्यपाल महोदय से मुलाकात में उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में बात करूंगा जब हमे संतोषजनक जवाब नहीं मिला तब जाकर हमने धरना दिया। धरने से बौखलाई सरकार ने पुलिस के जरिये कांग्रेस विधायकों से जबर्दस्ती की। ये भाजपा की तानाशाही नहीं तो और क्या है। भाजपा और उनका नेतृत्व जनभावनाओं का भी ख्याल नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा राष्ट्रधर्म की बात करती है, लेकिन दूसरी तरफ उनके मंत्री राष्ट्र की सेना का अपमान करते हैं लेकिन फिर भी उनसे इस्तीफा नहीं लिया जा रहा। हमारी मांग है कि तत्काल दोनों मंत्रियों का इस्तीफा लिया जाए।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस विधायक मसूद ने कर्नल सोफिया को पत्र लिखकर मांगी माफी,बोले-मंत्री के बयान से पूरा देश शर्मिंदा

मंत्रियों को बचाने में लगे सीएम
वहीं CWC मेम्बर कमलेश्वर पटेल ने भी सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि विजय शाह ने भारत की बेटी और जांबाज़ सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर भद्दी टिप्पणी की। यह न सिर्फ़ देश की फौज, बल्कि उसकी सेक्युलर परंपरा और महिला अफसरों की गरिमा, तीनों पर सीधा हमला था। यही नहीं मुख्यमंत्री की चुप्पी बताता है कि वो अपने मंत्रियों को बचाने में लगे हैं। प्रेसवार्ता के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री का पुतला भी दहन किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed