फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Day temperature reached 45.8 degrees in Madhya Pradesh, clouds covered many districts, heat

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में 45.8 डिग्री पहुंचा दिन का पारा, कई जिलों में छाए बादल, कल से चलेगी लू

Fri, 16 May 2025 07:32 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 16 May 2025 07:32 PM IST
सार

Mp Weather Today:  शुक्रवार को दो तरह के मौसम देखने को मिला। डिंडौरी, सिवनी, बुरहानपुर, खरगोन, मंडला, अनूपपुर, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, बैतूल, धार, खरगोन समेत कई जिलों में मौसम बदला रहा।वहीं खजुराहो में पारा 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

विज्ञापन
MP Weather Today: Day temperature reached 45.8 degrees in Madhya Pradesh, clouds covered many districts, heat
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को दो तरह के मौसम देखने को मिला। डिंडौरी, सिवनी, बुरहानपुर, खरगोन, मंडला, अनूपपुर, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, बैतूल, धार, खरगोन समेत कई जिलों में मौसम बदला रहा। यहां आंधी और बादल वाला मौसम देखने को मिला। वहीं खजुराहो में पारा प्रदेशभर में सबसे ज्यादा 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि अलगे दो-तीन दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू का असर रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन


खजुराहो सबसे रहा सबसे गर्म
शुक्रवार को प्रदेश में गर्मी के तेवर देखने को मिला खजुराहो में पारा प्रदेशभर में सबसे ज्यादा 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि ग्वालियर और नौगांव में भी 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इस सीजन में पहली बार पारा इतना पहुंचा है। इसी तरह सतना में 44.1 डिग्री, गुना, शिवपुरी-टीकमगढ़ में 44 डिग्री, रीवा में 43.6 डिग्री, सीधी में 42.4 डिग्री, दमोह में 41.5 डिग्री, उमरिया में 40.5 डिग्री, सागर में 40.2 डिग्री और रायसेन में 40 डिग्री तापमान रहा। पांच बड़े शहरों में ग्वालियर के बाद जबलपुर सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 38.4 डिग्री, इंदौर में 36.9 डिग्री और उज्जैन में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच अधिकतम तापमान वाले प्रदेश के शहर
शहर             अधिकतम तापमान

खजुराहो        45.8 डिग्री
ग्वालियर        45.0 डिग्री
नौगांव          45.0 डिग्री
सतना           44.1 डिग्री
शिवपुरी        44.0 डिग्री
 

यह भी पढ़ें-संजीव कुमार झा होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी


साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की एक्टिविटी
मौसम विभाग वैज्ञानिक अरुन शर्मा ने बताया कि प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की एक्टिविटी है। इस वजह से बारिश और आंधी चल रही है। अगले दो-तीन दिन में गर्मी का असर भी बढ़ेगा। उत्तरी हिस्से में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि बारिश और आंधी का दौर भी जारी रहेगा। 


यह भी पढ़ें-अवैध कॉलोनियों और शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया, जिला प्रशासन ने तीन एकड़ जमीन मुक्त कराई

अगले 3 दिन प्रदेश का ऐसा रहेगा मौसम

17 मई: निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू चलने का अलर्ट है। वहीं, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, देवास, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में बारिश हो सकती है।


18 मई: छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में लू का अलर्ट है। इंदौर, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, देवास, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, नर्मदापुरम, बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

19 मई: इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में आंधी, बारिश की संभावना है। वहीं, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed