{"_id":"68273d5739abcb2f7106b5e4","slug":"bhopal-congress-mla-masood-wrote-a-letter-to-colonel-sofia-and-apologized-saying-the-entire-country-is-asham-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: कांग्रेस विधायक मसूद ने कर्नल सोफिया को पत्र लिखकर मांगी माफी,बोले-मंत्री के बयान से पूरा देश शर्मिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: कांग्रेस विधायक मसूद ने कर्नल सोफिया को पत्र लिखकर मांगी माफी,बोले-मंत्री के बयान से पूरा देश शर्मिंदा
Fri, 16 May 2025 06:58 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 16 May 2025 06:58 PM IST
सार
कांग्रेस के भोपाल से विधायक आरिफ मसूद ने कर्नल सोफिया कुरैशी को पत्र लिखकर उनसे माफी मांगी है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि मंत्री के इस बयान से मध्य प्रदेश के साथ पूरा देश शर्मिंदगी महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी के लिए दिए गए बयान ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। उनका लगातार चारों तरफ विरोध हो रहा है। कांग्रेस पार्टी लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। कांग्रेस के भोपाल से विधायक आरिफ मसूद ने कर्नल सोफिया कुरैशी को पत्र लिखकर उनसे माफी मांगी है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि मंत्री के इस बयान से मध्य प्रदेश के साथ पूरा देश शर्मिंदगी महसूस कर रहा है।
पूरा भारत महसूस कर रहा शर्मिंदगी
विधायक आरिफ मसूद ने अपने पत्र में लिखा कि आदरणीया कर्नल सोफिया कुरैशी जी, जैसा कि आपको विदित होगा, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में आपके प्रति अभद्र टिप्पणी की थी। यह टिप्पणी न केवल एक व्यक्ति विशेष के लिए थी, बल्कि संपूर्ण भारत में सेवारत सेना के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए थी। उनके इस शर्मनाक कृत्य से न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि पूरा भारत शर्मिंदगी महसूस कर रहा है।
यह भी पढ़ें-बयान पर सियासत गर्माने पर बोले उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कहा गलत तरीके से पेश की जा रही बात
विज्ञापन
देशभक्त जनता की तरफ से आपसे माफी मांगता हूं
पत्र में आगे लिखा कि प्रतिक्रिया स्वरूप संपूर्ण भारत में भाजपा सरकार के मंत्री के खिलाफ धरना, प्रदर्शन और आंदोलन हो रहे हैं। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने भी स्वत: संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। मुझे इस बात का दुख है कि जिस परिवार के पूर्वजों ने सेना में रहकर देश की सेवा की और देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई, उस परिवार की बेटी पर अभद्र भाषा का उपयोग करने वाले बेशर्म मंत्री से भले ही भाजपा सरकार ने त्यागपत्र नहीं लिया हो, परंतु मैं मध्य प्रदेश की देशभक्त जनता की तरफ से आपसे माफी मांगता हूं। जय हिंद।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन