फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: After the incident of collapse of the stage in Bhopal, Congress will avoid big stages, guidelines will

Bhopal: भोपाल में मंच टूटने की घटना के बाद कांग्रेस बड़े मंचों से करेगी परहेज, अगले सप्ताह जारी होगी गाइडलाइन

Sun, 23 Mar 2025 07:22 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 23 Mar 2025 07:22 AM IST
सार

new guidelines: भोपाल में मंच टूटने की घटना के बाद एमपी कांग्रेस बड़े मंच नहीं बनाएगी। कार्यक्रमों के लिए मंच, पार्किंग और होर्डिंग्स को लेकर अगले सप्ताह नई गाइडलाइन जारी होगी।
 

विज्ञापन
Bhopal: After the incident of collapse of the stage in Bhopal, Congress will avoid big stages, guidelines will
पीसीसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में 10 मार्च को विधानसभा घेरने की तैयारी कर रहे किसान कांग्रेस का मंच टूटने से कांग्रेस के दर्जन भर से ज्यादा नेता घायल हो गए थे। कुछ नेताओं को गंभीर चोटें भी आई। इस हादसे से सबक लेते हुए भविष्य में होने वाले पार्टी के कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर कांग्रेस ने नई गाइडलाइन बनाई है। अगले सप्ताह इसे जारी कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अब बड़े मंचों से परहेज करेगी, केवल बड़े पदाधिकारी के बैठने के लिए छोटा सा मंच बनाया जाएगा। मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर पार्टी के कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर गाइडलाइन तैयार की गई है। अगले सप्ताह बुधवार-गुरुवार तक इसे जारी कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन



कांग्रेसी नेताओं को मंच में चढ़ने की रहती है होड़ 
मध्य प्रदेश कांग्रेस में भले ही एक जुटा ना दिखे लेकिन किसी कार्यक्रम में मंच में चढ़ने वाले नेताओं में होड़ सी लगी रहती है। ऐसे में कई बार बड़े नेताओं को जबरन में नीचे उतरना पड़ जाता है और छोटे नेता नाराज भी हो जाते हैं। यही वजह है कि मंच पर पांव रखने की जगह नहीं रहती। 10 मार्च को भी राजधानी में सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मंच पर क्षमता से अधिक लोग मौजूद होने से मंच ढह गया और नेता घायल हो गए। अब यदि पार्टी में गाइडलाइन का सख्ती से पालन होता है, तो भविष्य में कांग्रेस के कार्यक्रमों में मंच पर भारी भीड़ नहीं दिखेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-शहडोल, सतना और मैहर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, नर्मदापुरम ने 37 डिग्री पार पहुंचा दिन का पारा
विज्ञापन
विज्ञापन


जाने क्या रहेगी गाइडलाइन के प्रोटोकॉल 
जानकारी के मुताबिक इस गाइडलाइन में कार्यक्रमों के लिए बनाए जाने वाले मंच, पार्किंग व्यवस्था और होर्डिंग्स के लिए प्रोटोकाल तय किया गया है। इसमें इस बात का उल्लेख होगा की प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों के लिए बनाए जाने वाले मंच का साइज कितना बड़ा होगा, मंच निर्माण के दौरान किन बातों का ख्याल रखा जाएगा और मंच पर कौन-कौन से नेता मौजूद रहेंगे। ऐसे ही जिला और ब्लॉक स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए भी प्रोटोकाल तय किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी गाइडलाइन में नियम-कायदों, जैसे कार्यक्रम से पार्किंग स्थल की दूरी कितनी होगी, चार पहिया और दो पहिया वाहन कहां पार्क होंगे आदि का उल्लेख होगा।

यह भी पढ़ें-OBC आरक्षण पर कमलनाथ ने सरकार को घेरा, बोले-मेरे कार्यकाल में बना कानून,BJP का विरोधी रवैया सर्वविदित


होर्डिंग को लेकर भी गाइडलाइन 
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर से लगाए जाने वाले होर्डिंग्स को लेकर भी नई गाइडलाइन में प्रावधान किए जा रहे है। इसमे जिक्र होगा कि होर्डिंग्स पर किन नेताओं के फोटो लगाए जाएंगे और फोटो लगाने का क्रम क्या होगा, ताकि होर्डिंग्स में एकरूपता बनी रहे। कई बार देखने में आता है कि विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के समर्थक होर्डिंग्स पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के फोटो नही लगाते या फिर लगाते हैं, तो उनका साइज बहुत छोटा होता है। ऐसे ही कई बार प्रदेश अध्यक्ष पटवारी के समर्थक होर्डिंग्स में नेता प्रतिपक्ष सिंघार के फोटो नहीं लगाते। कई होर्डिंग्स से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष या गांधी परिवार के चेहरे गायब रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed