फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: After Pachmarhi, Amarkantak's mercury dropped below 10 degrees, cold winds increased the cold, fog cov

Bhopal: पचमढ़ी के बाद अमरकंटक का 10 डिग्री से  नीचे आया पारा, सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड, कई शहरों छाया कोहरा

Tue, 19 Nov 2024 09:22 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 19 Nov 2024 09:22 PM IST
सार

सर्द हवाओं ने प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। पचमढ़ी के बाद अमरकंटक का पारा 10 डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं प्रदेश के कई शहरों में कोहरा छाने लागा है। भोपाल में सुबह कोहरा छाया रहा। ग्वालियर में विजिबिलिटी 500 से 1 हजार मीटर तक दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Bhopal: After Pachmarhi, Amarkantak's mercury dropped below 10 degrees, cold winds increased the cold, fog cov
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के तापमान में लगातार गिराव देखने को मिल रही जहां अभी तक पचमढ़ी का ताममान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा था वहीं अब दूसरे शहरों का तापमान भी तेजी से गिरने लागा है। अमरकंटक (अनूपपुर) का तापमान 9.2 डिग्री तक लुढ़क गया है। पचमढ़ी में 8 डिग्री और भोपाल का 14 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्द हवाओं से ठंड बढ़ गई है। मंगलवार सुबह ग्वालियर में घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी 500 से 1 हजार मीटर तक दर्ज की गई। भोपाल, दतिया, भिंड, मुरैना, निवाड़ी में भी कोहरे का असर देखने को मिला।
विज्ञापन



पारे में आएगी गिरावट, बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी शुरू हो गई है। जेट स्ट्रीम हवाएं भी चल रही हैं। ऐसे में उत्तरी हवाएं मध्यप्रदेश में भी आएंगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी। आने वाले दिनों में पारे में और भी गिरावट हो सकती है। अभी दिन का तापमान औसत 2 डिग्री लुढ़क गया है। वहीं, 15 से अधिक शहरों में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है।
विज्ञापन



प्रदेश प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
सोमवार-मंगलवार की रात बैतूल में 12.5 डिग्री, धार में 14.8 डिग्री, गुना में 13.6 डिग्री, नर्मदापुरम में 15.9 डिग्री, खंडवा में 13 डिग्री, खरगोन में 13.2 डिग्री, रायसेन में 14.8 डिग्री, राजगढ़ में 12.4 डिग्री, रतलाम में 15 डिग्री, छिंदवाड़ा में 12.2 डिग्री, खजुराहो में 14.2 डिग्री, मंडला में 10.4 डिग्री, नरसिंहपुर में 14.4 डिग्री, नौगांव में 12.1 डिग्री, रीवा में 13.5 डिग्री, सिवनी में 14.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 14 डिग्री, उमरिया में 11.2 डिग्री और बालाघाट में तापमान 11.3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश 5 न्यूनतम तापमान वाले शहर
शहर               तापमान

पचमढ़ी            8.0
अमरकंटक       9.2
मंडला             10.4
शहडोल           10.7
उमरिया           11.2

नवंबर के आखिरी हफ्ते में कोल्ड वेव हो सकती है शुरू
 मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अभी प्रशांत महासागर में अलनीनो और ला नीना की स्थिति सामान्य बनी हुई है। संभावना है कि नवंबर महीने के आखिरी हफ्ते में कोल्ड वेव शुरू हो सकती है। वहीं, दिसंबर में पारा नीचे जा सकता है। पचमढ़ी में नवंबर महीने की रातें सबसे सर्द रही हैं। पिछली 4 रातों से यहां पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम ही है। बीते कुछ सालों के दौरान देखने को मिला है कि नवंबर में दिन के समय गर्मी रहती है जबकि शाम होते ही सर्दी शुरू हो जाती है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed