फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: 85% evaluation work of MP board 10th and 12th completed, target to finish by 20th, result will come in

Bhopal: MP बोर्ड 10वीं 12वीं का 85 फीसदी मूल्यांकन कार्य पूरा, 20 तक खत्म करने का लक्ष्य, मई में आएगा रिजल्ट

Wed, 16 Apr 2025 08:44 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 16 Apr 2025 08:44 AM IST
सार

MP board: 10वीं 12वीं एमपी बोर्ड की परीक्षा के मूल्यांकन का कार्य अंतिम दौर में है। लगभाग 85 फीसदी कांपियों की जांच कर ली गई है। 20 अप्रैल तक कापियों की जांच पूर्ण हो जाएगी। इसके बाद मई के प्रथम सप्ताह में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Bhopal: 85% evaluation work of MP board 10th and 12th completed, target to finish by 20th, result will come in
एमपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमपी बोर्ड से इस वर्ष 10वीं 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त होने वाला है। जल्द ही परीक्षा परीणाम घोषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा मूल्यांकन पर पूरा फोकस किया। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि मूल्यांकन अंतिम दौर में है। लगभाग 85 फीसदी कांपियों की जांच कर ली गई है। 20 अप्रैल तक कापियों की जांच पूर्ण हो जाएगी। इसके बाद मई के प्रथम सप्ताह में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। गौरतल है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की थी, तब उन्होंने निर्देश दिए थे कि मई के प्रथम सप्ताह में रिजल्ट घोषित किया जाए ताकि नई
विज्ञापन



जुलाई में होगी दूसरी परीक्षा
नई शिक्षा नीति के अनुसार बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थियों की जुलाई में दूसरी परीक्षा कराई जानी है। उसकी तैयारी के लिए विद्यार्थियों को पर्याप्त समय मिल सके इसका भी ख्याल रखा जा रहा है। सीएम का निर्देश प्राप्त होने के बाद मंडल अधिकारियों ने मूल्यांकन पर पूरा फोकस किया है। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 85 फीसदी कंपलीट हो गया है जबकि दसवीं की परीक्षा कापियों की जांच 82 प्रतिशत पूर्ण हो गई है। संपूर्ण मूल्यांकन में चार-पांच दिन का समय और लगेगा। इसके बाद रिजल्ट तैयार होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में आज से बढ़ेगी गर्मी, कुछ क्षेत्रों में लू चलने के आसार, 3 दिन तक रहेगा असर
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली परीक्षा की तैयारी शुरू, जल्द आएगा टाइम टेबल
बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट तय समय में घोषित होगा। रिजल्ट जारी करने के बाद अगली परीक्षा की तैयारियां की जाएंगी। जानकारी के मुताबिक जुलाई में होने वाली परीक्षाओं की तैयारियां प्रारंभकर दी गई हैं। इस पर निरंतर काम चल रहा है। जुलाई में जो परीक्षा होने जा रही हैं। शीघ्र ही इसका टाइम टेबल घोषित किया जाएगा।



यह भी पढ़ें- नेशनल हेराल्ड मामले में ED के एक्शन पर MP में कांग्रेस का आज प्रदर्शन, पटवारी-कमलनाथ ने सरकार को घेरा

16 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने दिया परीक्षा
गौरतलब है कि इस सत्र में दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर 16,60,252 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था। इसमें से 12वीं क्लास में 7,06,475 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, वहीं 10वीं कक्षा में 953777 स्टूडेंट्स ने एग्जाम में भाग लिया था। अब बोर्ड की ओर से इन सभी की कॉपियों की जांच की जा रही है। इसी सप्ताह मूल्यांकन कार्य पूरा होने का अनुमान है। मूल्यांकन होने के बाद छात्रों एक रिजल्ट तैयार करने में 10 दिनों का समय लगेगा। ऐसे में अब रिजल्ट मई माह के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed