{"_id":"68c2a922cbf65cf3ed03702a","slug":"bhopal-7-832-children-of-madhya-pradesh-got-scooties-children-s-faces-lit-up-cm-enjoyed-the-ride-sitting-be-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: प्रदेश के 7832 विद्यार्थियों को मिली स्कूटी, खिले बच्चों के चेहरे, CM ने पीछे बैठकर लिया राइड का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: प्रदेश के 7832 विद्यार्थियों को मिली स्कूटी, खिले बच्चों के चेहरे, CM ने पीछे बैठकर लिया राइड का आनंद
Thu, 11 Sep 2025 04:27 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 11 Sep 2025 04:27 PM IST
सार
सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के 7832 बच्चों को स्कूटी गिफ्ट में दी। इसके साथ ही सेनिटेशन-हाइजीन योजना के तहत 20 लाख से ज्यादा बच्चियों को 61.12 करोड़ से ज्यादा और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना के तहत 20 हजार से ज्यादा बच्चियों को 7 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की।
विज्ञापन
छात्रा हर्षिता यादव के साथ स्कूटी पर सीएम डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में मेधावी बच्चों को स्कूटी वितरण किया गया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने 7832 बच्चों को स्कूटी गिफ्ट में दी है। इसके साथ ही सीएम ने सेनिटेशन-हाइजीन योजना के तहत 20 लाख से ज्यादा बच्चियों को 61.12 करोड़ से ज्यादा और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना के तहत 20 हजार से ज्यादा बच्चियों को 7 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने 12वीं के टॉपर कोमल पाठक सहित अन्य विद्यार्थियों को स्कूटी की चाबी सौंपी। वहीं सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल गुनगा की छात्रा हर्षिता यादव के साथ स्कूटी पर बैठे। इसके सीएम ने बच्चों को गाड़ी सावधानी से चलाने, लाइसेंस बनवाने और नंबर प्लेट लगवाने की सलाह भी दी। दूसरी ओर स्कूटी पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। उन्होंने इस गिफ्ट के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद दिया।
नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाले बने
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवाओं को नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनना चाहिए। इसका अभियान सरकार के माध्यम से चल रहा है। आज 7832 विद्यार्थियों को स्कूटी दे रहे हैं। सच में स्कूटी तो क्या मिल रही है यह वर्तमान के समय में प्रतिभावान विद्यार्थियों की ऊंचाई हासिल करने के लिए एक गति वाहन है, जो आपके भाग्य के साथ जुड़ रहा है।
वर्तमान में विश्व में भारत का समय
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्तमान में विश्व में भारत का समय चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए संकल्पित हैं। भारतीयों ने हर मुश्किल परिस्थिति में अपनी क्षमता के माध्यम से दुनिया में पहचान बनाई है। बदलते दौर में भारत सरकार नई तकनीक को प्रोत्साहित कर रही है। दुनिया भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। दुनिया का बड़े से बड़ा मंच प्रधानमंत्री मोदी की गैर-मौजूदगी से सूना महसूस करता है। पड़ोसी देश पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री भी कहते हैं कि काश, मोदी हमारे देश के भी प्रधानमंत्री होते। आज भारत अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी हर स्थिति में वैज्ञानिकों के साथ हैं।
विज्ञापन
23 हजार से अधिक विद्यार्थियों को दी स्कूटी
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले 15 साल में 1300 करोड़ राशि से 5 लाख से अधिक विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए। लगभग 3000 करोड़ राशि से 1 करोड़ से अधिक साइकिलें वितरित की गईं। वहीं, 250 करोड़ राशि से 23 हजार से अधिक विद्यार्थियों को स्कूटी दी जा चुकी है। बदलते दौर में प्रदेश के युवा नौकरी करने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें, इसके लिए राज्य सरकार औद्योगीकरण का अभियान चला रही है। प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को धार आ रहे हैं। जहां वे बदनावर में देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास करेंगे। इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी फरवरी 2025 में भोपाल आए थे। उस वक्त जीआईएस में प्रदेश को 30 लाख 77 हजार करोड़ रुपए का बड़ा निवेश मिला था।
यह भी पढ़ें-आरजीपीवी के हास्टलों में पेयजल का संकट,खाली मटके लेकर कुलगुरु के पास पहुंचे छात्र,आंदोलन की दी चेतावनी
बच्चे अपना लर्निंग लाइसेंस बनवाएं
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आज स्कूल शिक्षा विभाग के बच्चों के लिए जश्न का दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सदैव बच्चों का उत्साहवर्धन करते हैं। राज्यस्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों के छात्र और अधिकारी जुड़े हुए हैं। आज स्कूल में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले 7 हजार से अधिक विद्यार्थियों को स्कूटी मिल रही है। बच्चे अपना लर्निंग लाइसेंस बनवाएं और शिक्षकों व अभिभावकों के निर्देशों का पालन करें। युवाओं के रोजगार के लिए मुख्यमंत्री निरंतर प्रयासरत हैं। प्रदेश में उद्योगों को विस्तार देने के लिए हर संभव कोशिश जारी है।
यह भी पढ़ें-आगामी त्यौहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, भोपाल मंडल से चलेगी दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें
विकास के नए आयाम गढ़ रही सरकार
खेल-सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार बहुत तेज गति से कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार द्रुत गति से कार्य करते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है। राज्य सरकार स्कूली शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और मेडिकल शिक्षा के स्तर पर कार्य कर रही है। प्रदेश में सांदीपनि विद्यालयों के मॉडल को काफी सराहना मिल रही है। अनेकों अभिभावक अब सांदीपनि स्कूलों में बच्चों के प्रवेश के लिए प्रयासरत हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य से ही अच्छे समाज का निर्माण किया जा सकता है।