फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Big relief to railway passengers on upcoming festivals, two pairs of Puja special trains will run from

Bhopal: आगामी त्यौहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, भोपाल मंडल से चलेगी दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें

Wed, 10 Sep 2025 06:08 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 10 Sep 2025 06:08 PM IST
सार

आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की बढ़ती मांग और भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष किराए पर दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेन भोपाल मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इनके संचालन से अजमेर, रांची, बीकानेर और शिर्डी जाने वाले यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Bhopal: Big relief to railway passengers on upcoming festivals, two pairs of Puja special trains will run from
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की बढ़ती मांग और भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष किराए पर दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेन भोपाल मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इनके संचालन से अजमेर, रांची, बीकानेर और शिर्डी जाने वाले यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी।सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्री इन पूजा स्पेशल ट्रेनों के ठहराव, समय और किराए की विस्तृत जानकारी नजदीकी स्टेशन, रेलवे की हेल्पलाइन 139 और ऑनलाइन माध्यमों से ले सकते हैं।
विज्ञापन


अजमेर–रांची साप्ताहिक स्पेशल
अजमेर से रांची के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 09619, 26 सितम्बर से 28 नवम्बर तक हर शुक्रवार रात 11:05 बजे अजमेर से रवाना होगी और रविवार सुबह 7:30 बजे रांची पहुंचेगी। इसी तरह रांची से अजमेर के बीच गाड़ी संख्या 09620, 28 सितम्बर से 30 नवम्बर तक हर रविवार सुबह 9:15 बजे चलेगी और सोमवार शाम 6:35 बजे अजमेर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव भोपाल मंडल में गुना, सागर, दमोह और कटनी मुड़वारा स्टेशनों पर रहेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-औबेदुल्लागंज से गांजा तस्करी करने आए थे तस्कर, मिसरोद इलाके में नहीं गल पाई दाल, ऐसे पकड़े गए
विज्ञापन
विज्ञापन



बीकानेर–साईनगर शिर्डी साप्ताहिक स्पेशल
बीकानेर से शिर्डी के बीच गाड़ी संख्या 04715, 27 सितम्बर से 29 नवम्बर तक हर शनिवार दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी और रविवार रात 7 बजे शिर्डी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04716, 28 सितम्बर से 30 नवम्बर तक हर रविवार शाम 7:35 बजे शिर्डी से चलेगी और मंगलवार सुबह 5 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह ट्रेन भोपाल मंडल में उज्जैन, भोपाल और इटारसी स्टेशनों पर ठहरेगी।

यह भी पढ़ें-अवैध खनन मामले में विधायक संजय पाठक की मुश्किलें बढ़ी, वकीलों ने केस लड़ने से इंकार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed