फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Before Bhopal Municipal Corporation budget, there was a ruckus over increasing cost of corporation headquarter

Bhopal Budget: भोपाल नगर निगम बजट से पहले निगम मुख्यालय की लागत बढ़ाने पर हंगामा, वन नेशन-वन इलेक्शन का विरोध

Thu, 03 Apr 2025 03:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 03 Apr 2025 03:46 PM IST
सार

भोपाल नगर निगम की बैठक में मुख्यालय निर्माण लागत में 7 करोड़ की बढ़ोतरी पर हंगामा हुआ। वन नेशन-वन इलेक्शन प्रस्ताव का कांग्रेस ने विरोध किया, जबकि भाजपा पार्षदों ने समर्थन किया। टीटी नगर स्थित सरकारी आवास का नाम अटल बिहारी वाजपेई परिसर रखने का प्रस्ताव पास किया गया।

विज्ञापन
Before Bhopal Municipal Corporation budget, there was a ruckus over increasing cost of corporation headquarter
भोपाल नगर निगम बजट के दौरान विरोध करते कांग्रेस पार्षद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल नगर निगम का आज बजट पेश किया जा रहा है। इससे पहले बैठक में भोपाल नगर निगम मुख्यालय के निर्माण की राशि में करीब 7 करोड़ की बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया, जिसके बाद बैठक में हंगामा हो गया। 
विज्ञापन


जीएसटी की अतिरिक्त राशि को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने विरोध किया, जबकि बीजेपी पार्षद पप्पू विलास ने कहा कि काम पहले ही लेट हो चुका है, ऐसे में लागत बढ़ाना गलत है। उन्होंने इस प्रस्ताव को परीक्षण के बाद पास करने की मांग की। एमआईसी मेंबर रविंद्र यति ने निगम मुख्यालय की खासियतें गिनाईं, लेकिन पार्षद हिमांशु कंसाना और गुड्डू चौहान ने अधिक जीएसटी देने पर आपत्ति जताई। इस पर एमआईसी मेंबर अशोक वाणी ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया और जीएसटी का भुगतान नियमानुसार ही किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Indore Municipal Budget: 33 नई सड़कें बनेंगी, हर वार्ड में खुलेगी योग शाला, इंदौर नगर निगम बजट में और क्या खास
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Before Bhopal Municipal Corporation budget, there was a ruckus over increasing cost of corporation headquarter
भोपाल नगर निगम बजट के दौरान विरोध करते कांग्रेस पार्षद - फोटो : अमर उजाला
वन नेशन-वन इलेक्शन का विरोध
बैठक में महापौर मालती राय ने वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन प्रस्ताव रखा। भाजपा पार्षद सूर्यकांत गुप्ता ने इस पर चर्चा शुरू करनी चाही, लेकिन कांग्रेस पार्षदों ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा का मामला है, नगर निगम में इसे क्यों उठाया जा रहा है। इस पर निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने कहा कि प्रस्ताव मेरी अनुमति से रखा गया है, सभी पार्षद अपनी सीटों पर बैठें। लेकिन कांग्रेस पार्षदों ने विरोध जारी रखा और अध्यक्ष की आसंदी के सामने पहुंच गए। अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्षदों को वापस भेजा, वहीं भाजपा पार्षद सूर्यकांत गुप्ता ने प्रस्ताव रखना जारी रखा और भाजपा पार्षदों ने इसका समर्थन किया।

ये भी पढ़ें - भोपाल में भिक्षावृत्ति पर लगेगा स्मार्ट निगरानी का पहरा,कैमरों से होगी निगरानी,सख्त कार्रवाई की तैयारी

सरकारी आवास पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई के नाम 
भोपाल में टीटी नगर स्थित सरकारी आवास का निर्माण हुआ था। सीएम मोहन यादव ने परिसर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई परिसर करने की घोषणा की थी। मीटिंग में यह प्रस्ताव भी ध्वनिमत से पास कर दिया गया। एमआईसी मेंबर रविन्द्र यति ने यह प्रस्ताव रखा। इस पर विपक्ष ने भी किसी प्रकार का विरोध नहीं दर्ज कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed