फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Smart surveillance will be put on begging in Bhopal, monitoring will be done through cameras, preparat

Bhopal: भोपाल में भिक्षावृत्ति पर लगेगा स्मार्ट निगरानी का पहरा,कैमरों से होगी निगरानी,सख्त कार्रवाई की तैयारी

Wed, 02 Apr 2025 10:18 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 02 Apr 2025 10:18 PM IST
सार

भोपाल जिले में भिक्षावृत्ति पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।  अब ट्रैफिक चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भिक्षा लेने और देने वालों की पहचान होगी। वहीं, टीमें शहर के प्रमुख स्थानों पर जाकर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Bhopal: Smart surveillance will be put on begging in Bhopal, monitoring will be done through cameras, preparat
भिक्षावृत्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल जिले में भिक्षावृत्ति पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।  अब ट्रैफिक चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भिक्षा लेने और देने वालों की पहचान होगी। वहीं, टीमें शहर के प्रमुख स्थानों पर जाकर कार्रवाई करेगी। इसे लेकर बुधवार को बैठक में निर्णय लिया गया। 3 फरवरी को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत पूरे जिले में भिक्षावृत्ति पूर्ण रूप से प्रतिबंधित की थी। इसे लेकर आदेश भी जारी किया गया। वहीं, टीमों ने भिक्षावृत्ति करने वालों को पकड़ा था। थानों में भी केस दर्ज किए गए थे। अब फिर से सख्त कार्रवाई करने की तैयारी है। बुधवार को जिला पंचायत सीईओ ईला तिवारी की मौजूदगी में बैठक हुई।
विज्ञापन



भिक्षा देने और लेने वालों की ऐसे होगी पहचान
बैठक में निर्णय लिया गया कि भोपाल स्मार्ट सिटी के ट्रैफिक सिग्नलों पर लगे कैमरों की मदद से भिक्षा देने और लेने वाले लोगों की पहचान की जाएगी। उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी। साथ ही सभी ट्रैफिक सिग्नलों पर ऑडियो-वीडियो विजुअल्स के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें कलेक्टर एवं पुलिस कमिश्नर के संदेश होंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल के सेमरा में शराब दुकान बंद कराने स्कूली बच्चे और महिलाएं मैदान में, रहवासियों ने किया सुंदरकांड
विज्ञापन
विज्ञापन

भिक्षावृत्ति एक सामाजिक बुराई और अपराध
नगर निगम की कचरा संग्रहण गाड़ियों पर भी भिक्षावृत्ति उन्मूलन संबंधी संदेश चलाए जाएंगे। ताकि, आम नागरिकों में यह समझ बढ़े कि भिक्षावृत्ति एक सामाजिक बुराई और अपराध है। जिसकी आड़ में कई बार नशा, असामाजिक और आपराधिक गतिविधियां पनपती हैं। भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने के लिए एसडीएम की मॉनिटरिंग में सामाजिक न्याय विभाग, महिला एवं बाल विकास, श्रम, नगर निगम और पुलिस विभाग के संयुक्त दल बनाए गए हैं, जो औचक निरीक्षण करेंगे।
शांति समिति की बैठक में धर्मगुरुओं के माध्यम से भी समाज में जागरूकता का संदेश फैलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed