{"_id":"69f8deef0889c3cf7c0a8bdc","slug":"bargi-cruise-accident-a-4-member-committee-headed-by-acs-home-will-investigate-and-submit-its-report-in-15-da-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरगी क्रूज हादसा: 4 सदस्यीय कमेटी एसीएस होम की अध्यक्षता में करेगी जांच, 15 दिन में देगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरगी क्रूज हादसा: 4 सदस्यीय कमेटी एसीएस होम की अध्यक्षता में करेगी जांच, 15 दिन में देगी रिपोर्ट
Mon, 04 May 2026 11:39 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 04 May 2026 11:39 PM IST
सार
बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे की जांच के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने 4 सदस्यीय समिति बनाई है, जो 15 दिन में रिपोर्ट देगी। प्राथमिक तौर पर हादसे की वजह तेज हवा और लापरवाही मानी जा रही है, जबकि इसमें 13 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
जबलपुर क्रूज हादसा
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
मध्यप्रदेश सरकार ने बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे की जांच के लिए चार सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित की है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार समिति पूरे मामले की विस्तृत जांच करेगी। समिति की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव (गृह) करेंगे, जबकि महानिदेशक होमगार्ड एवं पर्यटन विभाग के सचिव और जबलपुर संभाग के आयुक्त इसके सदस्य होंगे। समिति को 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। क्रूज के डूबने का कारण प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसा तेज हवा और आंधी के कारण होना माना जा रहा है, जिससे क्रूज असंतुलित हो गया और यात्री एक तरफ इकट्ठा हो गए, जिसके चलते क्रूज पलट गया और डूब गया। हालांकि सही कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।
ये भी पढ़ें- Bhopal News: चार साल में पूरी हुई परीक्षा, फिर भी नहीं मिली नौकरी, अब 6 मई को DPI का घेराव करेंगे चयनित शिक्षक
क्या जांच करेगी समिति?
समिति हादसे के कारणों की गहराई से जांच करेगी और यह पता लगाएगी कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। साथ ही क्रूज संचालन के दौरान सुरक्षा नियमों और नागरिक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन हुआ या नहीं, इसकी भी जांच होगी। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए सुझाव दिए जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: ममता जब निर्ममता करेगी तो...' पश्चिम बंगाल के रुझानों से गदगद सीएम मोहन, बोले-मोदी पर भरोसा जताया
13 लोगों की मौत
इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की जान गई, जिनमें 8 महिलाएं, 4 बच्चे और 1 पुरुष शामिल हैं। बता दें क्रूज हादसे के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। इसमें गंभीर लापरवाही ी सामने आ रही हैं, जैसे बिना बीमा और पर्यावरणीय अनुमति के क्रूज का संचालन तथा किसी आपात स्थिति में रेस्क्यू के पर्याप्त इंतजाम नहीं होना। सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।