फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Announcement of BJP district presidents, Raisingh Sendhav of Dewas and Ravindra Yati got the command of Bhopal

MP BJP: भाजपा ने 18 जिलाध्यक्षों के नाम किए घोषित, देवास से रायसिंह सेंधव तो रविंद्र यति को भोपाल नगर की कमान

Mon, 13 Jan 2025 09:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Jan 2025 09:41 PM IST
सार

मध्य प्रदेश भाजपा ने सोमवार शाम कई जिलों के अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया। भोपाल नगर से रविंद्र यति तो देवास से रायसिंह सेंधव को जिम्मेदारी दी गई है। यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Announcement of BJP district presidents, Raisingh Sendhav of Dewas and Ravindra Yati got the command of Bhopal
bjp flag

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को इसे लेकर कई नियुक्ति पत्र जारी किए गए। इसमें कई जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश भाजपा ने दूसरे दिन भाजपा के करीब एक दर्जन से ज्यादा जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की है। सोमवार रात को भोपाल नगर से रविंद्र यति, भोपाल ग्रामीण से तीरथ सिंह मीणा, नीमच से वंदना खंडेलवाल, देवास से राय सिंह सेंधव को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दोपहर में ही एक से दो दिन में सभी जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की थी। इससे एक दिन पहले भाजपा ने उज्जैन और विदिशा के जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें वरिष्ठ नेताओं के बीच जिला अध्यक्षों के नाम को लेकर रायसुमारी में सहमति नहीं बन पाने के कारण घोषणा नहीं हो पा रही थी। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने पैनल अनुसार नाम बुलाए थे, जहां प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने के बाद अब जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की जा रही है। जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा जिला चुनाव अधिकारी करेंगे और इसके बाद एक साथ सभी 62 जिला अध्यक्षों की सूची राज्य स्तर से जारी की जाएगी।

शहर जिलाध्यक्ष
भोपाल नगर रविंद्र यति
भोपाल ग्रामीण तीरथ सिंह मीणा
देवास रायसिंह सेंधव
खंडवा राजपाल सिंह तोमर
मैहर कमलेश सुहाने
श्योपुर शशांक भूषण
अशोकनगर आलोक तिवारी
नीमच वंदना खंडेलवाल
उज्जैन ग्रामीण राजेश धाकड़
रतलाम प्रदीप उपाध्याय
पन्ना बृजेंद्र मिश्रा
शिवपुरी जसमंत जाटव
बुरहानपुर मनोज माने
छतरपुर चंद्रभान गौतम
गुना धर्मेंद्र सिकरवार
हरदा राजेश वर्मा
मउगंज डॉ. राजेंद्र मिश्रा
जबलपुर ग्रामीण राजकुमार पटेल

दो जिला अध्यक्षों की पहले हो चुकी घोषणा
भाजपा संगठन ने रविवार रात को जिला अध्यक्षो के नाम की घोषणा का सिलसिला शुरू किया। सबसे पहले उज्जैन नगर का जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल और विदिशा जिले का जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी को बनाया गया। 

भाजपा संगठन चुनाव के तहत जिलाध्यक्षों के चुनाव 31 दिसंबर तक होने थे। शुरुआत में यह तय किया गया था कि 1 से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे और उसके बाद 16 से 31 दिसंबर के बीच जिलाध्यक्षों का चुनाव संपन्न होगा। हालांकि, दिसंबर महीने में जिलों में रायशुमारी पूरी कर ली गई, लेकिन जिलाध्यक्षों की घोषणा में दिग्गज नेताओं के बीच सहमति न बन पाने के कारण यह प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो सकी। अब अध्यक्षों के नाम की घोषणा का सिलसिला शुरू हो गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed