फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   After Katara Hills colony, miscreants have now entered a society in Misrod.

Bhopal News: कटारा हिल्स की कॉलोनी के बाद अब मिसरोद की सोसाइटी में घुसे बदमाश, पांच मकानों में चोरी

Tue, 28 Oct 2025 05:50 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 28 Oct 2025 05:50 PM IST
सार

भोपाल के मिसरोद स्थित पेसिफिक ब्लू सोसायटी में चोरों ने पांच घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ली। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। सभी घर दीपावली पर खाली थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। कटारा हिल्स की चोरी के आरोपी भी अब तक फरार हैं। 

विज्ञापन
After Katara Hills colony, miscreants have now entered a society in Misrod.
भोपाल में बढ़ रही चोरी की वारदातें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटारा हिल्स की कॉलोनी में घुसकर सूने घर जेवर व बाइक चुराने वाले बदमाशों का सुराग लगा नहीं कि अब पास के ही इलाके की एक सोसाइटी में बदमाश घुस गए। बदमाशों ने पांच घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की यह पूरी वारादात सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मिसरोद इलाके की पेसिफिक ब्लू रहवासी सोसायटी में शनिवार की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर दीवार के तार काटकर कॉलोनी में दाखिल हुए और एक ही रात में तीन ब्लॉकों के पांच फ्लैटों के ताले तोड़ दिए। वे यहां से लाखों रुपए का माल लेकर चंपत हो गए हैं। चोरी की यह वारदात सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंस्टाग्राम रील में ऑनलाइन जॉब का लालच देकर महिला से ठगे 11 लाख, टास्क के नाम पर खाली किया खाता
विज्ञापन
विज्ञापन


फरियादी राकेश कटारे (45 वर्ष), निवासी इंडस टाउन फेस-3, मिसरोद ने पुलिस को बताया कि वे सोसाइटी में मेंटेनेंस का काम करते हैं। शनिवार को सोसायटी के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि कॉलोनी की रेलवे पटरी की तरफ की दीवार के तार कटे हुए हैं और कैमरे चेक करने को कहा। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखे, तो उसमें 3-4 अज्ञात युवक रात करीब 2:10 बजे कॉलोनी में घुसते नजर आए। जब राकेश कटारे अन्य रहवासियों के साथ मौके पर पहुंचे, तो पाया कि ब्लॉक बी-02, बी-03 और सी-3 के फ्लैटों के ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की यह वारदात अरविंद कुमार गुप्ता, विकास खरे, नीरज मीना, अनुमेहा जैन और राघवेंद्र पांडे के घर हुई है। अरविंद गुप्ता और विकास खरे ने बताया कि वे त्योहार के चलते गांव गए हुए हैं और घर की अलमारी में पुराने इस्तेमाल के सोने-चांदी के जेवर और नकदी रखे थे, जो अब गायब हैं। जबकि अन्य तीन फ्लैटों में केवल सामान अस्त-व्यस्त मिला, लेकिन कोई कीमती चीज नहीं चोरी हुई। फरियादी के मुताबिक सभी फ्लैटों के निवासी दीपावली के कारण बाहर गए थे, जिससे चोरों ने मौके का फायदा उठाया। चोरी की सटीक कीमत अभी निर्धारित नहीं हो पाई है। मिसरोद पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता प्रक्रिया पर सवाल, अब भोपाल क्राइम ब्रांच करेगी जांच, फर्जीवाड़े का आरोप

कटारा में वारदात करने वालों का सुराग नहीं
कटारा हिल्स स्थित त्रिभुवन कॉलोनी में एक ही कालोनी में धावा बोलने वाले बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब दो बजे करीब एक दर्जन बदमाशों ने त्रिभुवन कालोनी में एकसाथ धावा बोला। बदमाशों ने चार मकानों चार दोपहिया वाहन चोरी कर लिए और एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने इस मामले में विशाल सिंह और मनोज शर्मा की रिपोर्ट पर दो मामले दर्ज किए थे। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक करने पर दस से बाहर बदमाश दिखाई दिए, जो मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। बदमाशों की आहट सुनने के बाद कॉलोनी वासियों की जब नींद खुली तो बदमाश भागने लगे। इस दौरान कुछ जेवरात और सामान रास्ते में गिर गया था, सुबह मिला। पुलिस का कहना है कि आसपास के इलाकों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों की पहचान के बाद उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed