{"_id":"69e0d3e72932502c570d5cc0","slug":"a-young-man-abducted-and-beat-his-longtime-girlfriend-and-her-colleague-bhopal-news-c-1-1-noi1404-4172577-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: पुराने प्रेमी ने युवती और सहकर्मी का अपहरण कर की मारपीट; पुलिस ने शुरू की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: पुराने प्रेमी ने युवती और सहकर्मी का अपहरण कर की मारपीट; पुलिस ने शुरू की तलाश
Thu, 16 Apr 2026 09:04 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 09:04 PM IST
सार
भोपाल के मिसरोद क्षेत्र में पुराने प्रेमी ने अपनी पूर्व प्रेमिका और उसके सहकर्मी का अपहरण कर मारपीट की। पहले तो युवती ने शिकायत से इंकार किया, लेकिन बाद में मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने अपहरण और मारपीट का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिसरोद थाना भोपाल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राजधानी भोपाल के मिसरोद इलाके में प्रेम संबंधों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वर्षों तक प्रेम संबंध में रहे युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका और उसके सहकर्मी का कथित रूप से अपहरण कर उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय युवती अवधपुरी क्षेत्र की रहने वाली है और एक निजी कंपनी में कार्यरत है। उसका कॉलेज समय से भोपाल निवासी शुभम कुमार नामक युवक के साथ करीब दस साल पुराना प्रेम संबंध था। कुछ महीने पहले दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद युवती ने अपने कार्यालय में साथ काम करने वाले राहुल नाम के युवक के साथ नजदीकी बढ़ा ली।
होटल में बुलाकर रची साजिश
बताया जा रहा है कि युवती और उसके सहकर्मी के बीच बढ़ती नजदीकी से नाराज शुभम कुमार ने उन्हें सबक सिखाने की योजना बनाई। 14 अप्रैल को उसने युवती को फोन कर रतनपुर क्षेत्र स्थित केंद्रीय विद्यालय के पीछे एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद उसने युवती के सहकर्मी राहुल को भी वहीं आने के लिए कहा। जैसे ही दोनों होटल पहुंचे, शुभम ने अपने रिश्तेदारों और अन्य साथियों के साथ मिलकर बातचीत के बहाने उन्हें कार में बैठाया और कथित रूप से अपहरण कर लिया। आरोप है कि कार के अंदर दोनों के साथ जमकर मारपीट की गई और बाद में बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- उज्जैन जाते समय महापौर की कार पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने मारी लोहे की रॉड, तलाश में जुटी पुलिस
शिकायत दर्ज कराई
घटना की सूचना होटल कर्मचारियों ने डायल-112 पर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभ में युवती ने इसे आपसी मामला बताते हुए शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में उसने अपहरण और मारपीट की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।