फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A school bus parked on the roadside caught fire In Bhopal

Bhopal News: सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस में लगी आग, राहगीरों ने दी दमकल को सूचना; जानें कैसी भड़की

Tue, 25 Feb 2025 02:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 25 Feb 2025 02:03 PM IST
सार

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह हादसा था या किसी ने साजिश के तहत आग लगाई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
A school bus parked on the roadside caught fire In Bhopal
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र के वैशाली नगर में सड़क किनारे खड़ी एक निजी स्कूल की बस में सोमवार देर रात आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि शारदा विद्या मंदिर स्कूल की यह बस वैशाली नगर स्थित टॉप एंड टाउन के पास खड़ी थी। देर रात बस के पिछले हिस्से में अचानक आग भड़क उठी।

विज्ञापन


राहगीरों ने दी सूचना
आग की लपटें उठती देख राहगीरों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। हालांकि, दमकल कर्मचारी जब तक मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन


आग के कारण अज्ञात, जांच जारी
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह हादसा था या किसी ने साजिश के तहत आग लगाई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed