फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Woman Delivers Triplets Through Normal Delivery, Two Girls and a Boy Born Within 10 Minutes

शहडोल: दस मिनट में गूंजीं तीन किलकारियां, 20 वर्षीय महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, मां-बच्चे सुरक्षित

Fri, 09 Oct 2026 01:31 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2026 01:31 PM IST
सार

शहडोल मेडिकल कॉलेज में एक साथ तीन बच्चों की किलकारी गूंजी। यहां एक महिला ने सामान्य प्रसव से तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया। कम वजन के चलते नवजातों को एसएनसीयू में निगरानी में रखा गया है।

विज्ञापन
Shahdol: Woman Delivers Triplets Through Normal Delivery, Two Girls and a Boy Born Within 10 Minutes
तीनों नवजात

विस्तार

शहडोल मेडिकल कॉलेज में एक महिला ने सामान्य प्रसव से एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। नवजातों में दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। तीनों का वजन एक किलोग्राम के आसपास या उससे कम है, इसलिए उन्हें विशेष निगरानी में एसएनसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक मां और तीनों बच्चों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। मेडिकल कॉलेज में एक साथ तीन बच्चों के सामान्य प्रसव का यह पहला मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोहागपुर क्षेत्र के ग्राम पतासी निवासी 20 वर्षीय प्रीति कोल पति कृष्ण कुमार को प्रसव के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों की देखरेख में 8 अक्टूबर को उन्होंने तीन बच्चों को जन्म दिया। मेडिकल रिकॉर्ड के मुताबिक महज 10 मिनट के भीतर तीनों नवजातों का जन्म हो गया। तीनों बच्चों में पहली और तीसरी संतान बेटियां हैं, जबकि दूसरी संतान बेटा है। जन्म के समय से पहले जन्म होने और कम वजन के कारण तीनों को विशेष निगरानी के लिए स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में रखा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सिंगरौली: काम में ढिलाई पर कलेक्टर सख्त, सरकारी कामों में लापरवाही पर कड़ा एक्शन, दस पटवारी निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की एचओडी डॉ. सोना सिंह के अनुसार एक साथ तीन बच्चों का जन्म होना दुर्लभ है। उन्होंने बताया कि करीब 8 से 10 हजार मामलों में ऐसा एक मामला सामने आने की बात कही जाती है। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. नागेंद्र सिंह ने भी इसे दुर्लभ मामला बताया।

डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल मां और तीनों नवजातों की स्थिति खतरे से बाहर है। एक साथ तीन बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। मेडिकल कॉलेज में सामान्य प्रसव से तीन बच्चों के जन्म का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed