फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   76-Year-Old Man Duped Out of ₹30 Lakhs After Being Lured with Promises of Investment Returns and Persuaded

Bhopal: एफडी तुड़वाकर 30 लाख डकार गया ठग, महीनों तक भेजता रहा फर्जी लाभांश; रिटायर्ड बुजुर्ग को लगाया चूना

Sat, 09 May 2026 05:08 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 05:08 PM IST
सार

Bhopal: भोपाल में 76 वर्षीय रिटायर्ड बुजुर्ग को 20% मुनाफे का लालच देकर आरोपी ने एफडी तुड़वा ली और करीब 30 लाख रुपए ठग लिए। शुरुआत में लाभांश भेजकर भरोसा जीता, बाद में रकम लौटाने से मुकर गया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
76-Year-Old Man Duped Out of ₹30 Lakhs After Being Lured with Promises of Investment Returns and Persuaded
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के शाहपुरा इलाके में 76 वर्षीय सेवानिवृत्त बुजुर्ग के साथ करीब 30 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर न केवल उनकी एफडी तुड़वा दी, बल्कि रकम अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर शेयर बाजार में निवेश कर दी। करीब दो महीने तक जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़ित विलास हस्तक (76) त्रिलंगा स्थित फॉर्च्यून प्राइड कॉलोनी में रहते हैं और एक निजी कंपनी से सेवानिवृत्त हैं। उनकी बेटी योगिता मेनन, जो पुणे में नौकरी करती हैं, ने उनकी मुलाकात अमित गिरीश नरखेड़े नामक व्यक्ति से कराई थी। आरोपी खुद को एक ऑनलाइन निवेश कंपनी से जुड़ा बताता था। उसने दावा किया कि उसकी स्कीम में निवेश करने पर 20 प्रतिशत तक मुनाफा मिलेगा।

विज्ञापन

अक्तूबर 2024 तक भेजता रहा लाभांश, ताकि न हो शक

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने बुजुर्ग को भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर एक महीने पहले सूचना देने पर पूरी रकम वापस कर दी जाएगी। उसकी बातों में आकर विलास हस्तक ने अप्रैल 2023 में पंजाब नेशनल बैंक की पांच-पांच लाख रुपए की दो एफडी तुड़वाकर कुल 10 लाख रुपए आरोपी को दे दिए। आरोपी शुरुआती दौर में हर महीने करीब 20 हजार रुपए “लाभांश” के रूप में भेजता रहा, जिससे पीड़ित का भरोसा और बढ़ गया। इसके बाद आरोपी ने अधिक मुनाफे का लालच देकर अक्तूबर 2023 में उनसे करीब 10.5 लाख रुपए और ले लिए। इस रकम पर भी आरोपी करीब आठ महीने तक हर माह लगभग 40 हजार रुपए भेजता रहा। अक्टूबर 2024 तक भुगतान जारी रहने से पीड़ित को किसी तरह का संदेह नहीं हुआ।


पढे़ं: तमंचे के साए में युवती और मासूम का 'अपहरण’! CCTV में कैद हुई घटना, कैसे एक वीडियो ने पलट दी कहानी?

ठगी के कारण कर्ज में डूबा बुजुर्ग
बाद में आरोपी ने दो अन्य लोगों को स्कीम में जोड़ने का दबाव बनाया और कंपनी को “मल्टी चेन” बताने लगा। यहीं से बुजुर्ग को शक हुआ। जांच करने पर पता चला कि आरोपी की कथित कंपनी फर्जी है और उसने पीड़ित से ली गई पूरी रकम अपने निजी खातों में लेकर शेयर बाजार में लगा दी।

जब बुजुर्ग ने अपनी जमापूंजी वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगा। ठगी के कारण पीड़ित पर करीब तीन लाख रुपए का कर्ज भी हो गया। उन्होंने फरवरी 2026 में पुलिस से शिकायत की थी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कुल 29 लाख 80 हजार रुपए की ठगी की है। पुलिस अब उन बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है, जिनमें रकम ट्रांसफर की गई थी। आरोपी मध्य प्रदेश से बाहर का बताया जा रहा है और उसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed