फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   21 accused in Chhindwara two-year-old SDM soot scandal acquitted

MP News: दो साल पुराने SDM कालिख कांड के 21 आरोपी बरी, भोपाल की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला

Thu, 01 Dec 2022 01:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 01 Dec 2022 01:34 PM IST
सार

दो साल पहले छिंदवाड़ा के चौरई में तत्कालीन एसडीएम के मुंह पर कालिख पोतने वाले 21 कांग्रेस नेताओं को भोपाल की विशेष अदालत ने बरी कर दिया है।

विज्ञापन
21 accused in Chhindwara two-year-old SDM soot scandal acquitted
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा के चौरई में तात्कालिक एसडीएम के मुंह पर कालिख पोतने के मामले में भोपाल की विशेष कोर्ट ने सभी 21 आरोपियों को बरी कर दिया है। मामला 18 सितंबर 2020 का था, कांग्रेस के नेता बंटी पटेल ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे थे, तो डीएम के साथ ज्ञापन देने को लेकर किसी बात पर विवाद हो गया, जिसके चलते उन्होंने अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ उनके मुंह पर कालिख पोत कर नारेबाजी शुरू कर दी। घटना के बाद एसडीएम ने पूर्व विधायक सहित अन्य 22 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, वही मामले में बंटी पटेल को मुख्य आरोपी बनाते हुए धारा 110 की कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन बाद में हाईकोर्ट ने बंटी पटेल से धारा 110 हटा ली थी और रासुका की कार्रवाई को रद्द कर दिया था। 
विज्ञापन


न्यायालय ने सभी लोगों को किया बरी, 1 की हुई मौत
साल 2020 का यह मामला लगभग 2 सालों तक भोपाल के कोर्ट में चला यहां न्यायालय ने बुधवार को सभी आरोपियों को बरी करते हुए उन पर एक ₹1000 का अर्थदंड लगाया। न्यायालय ने पूर्व विधायक चौधरी गम्भीर सिंह, बंटी पटेल जमुना सोनी सुंदर पटेल छबील सिंह सादिक अली मीर मुकेश चौरसिया अनु महेश्वरी रवि ठाकुर नितिन ठाकुर नीतू ठाकुर चंद्रजीत सिंह ठाकुर कृष्ण कुमार चौहान राजेंद्र पटेल राम सिंह चौधरी नवीन चौधरी ईश्वर सिंह चौधरी अनमोल चौधरी आशीष सोनी राकेश पटेल स्वामी पटेल को दोषमुक्त कर दिया, जबकि इसमें एक और आरोपी राजेंद्र शर्मा थे जिनका निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed