फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bhopal umrah travel fraud doctor cheated 10 lakh business partnership accused arrested

भोपाल: उमराह भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, बिज़नेस पार्टनर बनाने के नाम पर डॉक्टर को भी ठगा; आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2026 07:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 14 Oct 2026 07:55 PM IST
सार

भोपाल में उमराह यात्रा कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से लाखों रुपये लेने के आरोप में कोहिनूर हज एंड उमराह सर्विसेज के संचालक हाफिज राहिल खान को गिरफ्तार किया गया है। एक आयुष डॉक्टर ने भी बिजनेस पार्टनर बनाने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगने की शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
bhopal umrah travel fraud doctor cheated 10 lakh business partnership accused arrested
मदीना की उमराह यात्रा पर भेजने का झांसा देकर ठगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में मक्का और मदीना की उमराह यात्रा पर भेजने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित कोहिनूर हज एंड उमराह सर्विसेज के संचालक हाफिज राहिल खान पर श्रद्धालुओं से लाखों रुपये हड़पने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत के निर्देश पर जेल भेज दिया गया। मामले की जांच के दौरान एक आयुष डॉक्टर से बिज़नेस पार्टनर बनाने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगने की शिकायत भी सामने आई है। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि धोखाधड़ी की कुल रकम और भी अधिक हो सकती है।
विज्ञापन


धार्मिक यात्रा का झांसा देकर लाखों की ठगी
पुलिस के मुताबिक आरोपी हाफिज राहिल खान ने भोपाल में एक स्थानीय मस्जिद के पास अपनी ट्रैवल एजेंसी खोली थी और प्रचार के जरिये श्रद्धालुओं का विश्वास हासिल किया था। इस एजेंसी के जरिये उसने लोगों को हज और उमराह की यात्रा के लिए मक्का और मदीना ले जाने का भरोसा दिलाया। आरोपी के झांसे में आकर कई लोगों ने यात्रा के लिए अपनी गाढ़ी कमाई की बड़ी रकम उसके पास जमा करवा दी। रुपये लेने के बावजूद आरोपी ने न तो किसी को यात्रा पर भेजा और न ही रकम वापस लौटाई। लंबे समय तक इंतजार के बाद जब लोगों ने अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। वह रुपये वापस मांगने वाले श्रद्धालुओं को ईरान और इस्राइल के बीच जारी युद्ध का हवाला देकर लगातार बहलाता रहा। उसने आश्वासन दिया कि युद्ध के हालात ठीक होने के बाद यात्रा कराई जाएगी या रकम लौटा दी जाएगी। इस बीच एक पीड़ित को दिया गया यस बैंक का चेक भी बाउंस हो गया, जिससे लोगों का संदेह बढ़ गया और उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष; सात पदों पर नई नियुक्तियां
विज्ञापन
विज्ञापन


बिज़नेस पार्टनर बनाने के नाम पर ठगी
धोखाधड़ी के इस मामले में एक आयुष डॉक्टर भी आरोपी की ठगी के शिकार हुए हैं। पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस से शिकायत की कि आरोपी ने अपनी एजेंसी में बिज़नेस पार्टनर बनाने का झांसा देकर उनसे 10 लाख रुपये ले लिए। इसके अलावा कोतवाली थाना पुलिस को शुरुआत में चार से पांच लोगों से लगभग 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई थीं। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हाफिज राहिल खान को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद सामने आए अन्य पीड़ित
उप पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कई लोगों ने पुलिस से संपर्क कर ट्रैवल एजेंसी संचालक द्वारा ठगी किए जाने की जानकारी दी थी। इसके आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में करीब 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आई थी। हालांकि प्राथमिकी दर्ज होने और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद दो से तीन अन्य पीड़ित भी पुलिस के पास पहुंचे। इनमें से एक व्यक्ति से एक लाख रुपये और दूसरे से सात लाख रुपये लेने की बात सामने आई है। उप पुलिस आयुक्त संतोष पटले ने बताया कि आरोपी यात्रा न कराने पर रुपये मांगने वालों को इजराइल और ईरान के हालात का हवाला देता था। पुलिस अन्य पीड़ितों के संबंध में जानकारी जुटा रही है और जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed