फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Speeding car took business and woman's life, the deceased were going to Sehore by bike

भोपाल: अनजाने सफर पर कारोबारी के साथ निकली थी महिला, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

Sat, 19 Mar 2022 11:46 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 19 Mar 2022 11:46 AM IST
सार

भोपाल-इंदौर मार्ग पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला और कारोबारी युवक की मौत हो गई। दोनों भोपाल के रास्ते सीहोर जा रहे थे। तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल होने के बाद दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Bhopal: Speeding car took business and woman's life, the deceased were going to Sehore by bike
सड़क हादसे में महिला और कारोबारी की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल-इंदौर मार्ग में गुरुवार को एक सड़क हादसे में करोबारी और महिला की दर्दनाक मौत हो गई। करोबारी और महिला मोटरसाइकिल से भोपाल से सीहोर जा रहे थे इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी हादसे में दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसा खजूरी सड़क थाना इलाके सोनम पटेल ढाबे के पास का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल-इंदौर मार्ग पर सोनम पटेल ढाबे के सामने बाइक में बैठे एक युवक और महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी है। हादसे में बाइक सवार और पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं आरोपी कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। घटना की  जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को हमीदिया अस्पताल भेज दिया। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर महिला के मोबाइल से परिजनों से संपर्क किया। मृतका का नाम प्रतिभा पिता शंकरलाल मेहरा (38 वर्षीय)  निवासी कारगिल कालोनी बताया गया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिभा एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। वहीं हादसे में मृत युवक की पहचान उसके मोबाइल पर आए फोन से हुई। युवक का नाम फैमिद पिता अब्दुल मजीद (45 वर्षीय) निवासी  चार इमली पता चला है। वह कैटरिंग का कारोबार करता था। महिला और मृत युवक दोनों के ही परिजनों को ये नहीं पता कि वे दोनों कहां जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार चलते-चलते अचानक मुड़ा, जिसके चलते पीछे से आ रही कार उनकी बाइक से टकरा गई। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed