फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal MVM students refuse to accept MP government smartphone terming them inferior in quality

अब MVM के छात्रों ने MP सरकार के स्मार्टफोन को घटिया बताते हुए लेने से किया इनकार

Tue, 27 Feb 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 27 Feb 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
Bhopal MVM students refuse to accept MP government smartphone terming them inferior in quality
भोपाल के एमवीएम कॉलेज के छात्रों ने सोमवार को राज्य सरकार की ओर से दिए जा रहे मोबाइल फोन को घटिया क्वालिटी का बताते हुए लेने से मना कर दिया। इससे पहले हाल ही में छतरपुर में भी छात्रों ने ऐसे ही फोन लेने से मना कर दिया था। राज्य सरकार ने सरकारी कॉलेज में 75 फीसदी हाजिरी पूरा करनेवाले छात्रों को मोबाइल फोन बांटने की योजना की शुरुवात की थी। 
विज्ञापन


छात्रों का आरोप है कि सरकार की ओर से बांटे जा रहे मोबाइल फोन की क्वालिटी बहुत खराब है। छात्रों के प्रतिनिधि आसमां खान ने बताया, 'यह सिर्फ नाम का स्मार्टफोन है। हम ऐसे फोन का क्या करेंगे जिसमें सिर्फ दो मेगा पिक्सल और 0.3 मेगा पिक्सल के कैमरे हैं। इसके साथ ही इन फोन में इंटरनेट की स्पीड 2जी से भी कम है और बैटरी भी बहुत कमजोर है।
विज्ञापन


जैसे ही फोन बांटने के कार्यक्रम की शुरुवात हुई छात्रों ने समारोह का बहिष्कार कर दिया। छात्र इतने गुस्से में थे कि उन्होंने शिक्षकों को क्लासरूम में बंद कर दिया। छात्र 4जी फोन की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खान ने कहा, "सरकार पढ़ाई के लिए फोन देना चाहती है। 4जी के दौर में हम 3जी फोन लेकर क्या करेंगे। अगर सरकार 4जी फोन का खर्च नहीं उठा सकती है तो कम से कम उन्हें बेहतर क्वालिटी के 3जी फोन दें।" 

'फोन के कीमत में बहुत अंतर, मामले की जांच हो'

Bhopal MVM students refuse to accept MP government smartphone terming them inferior in quality
एमवीएम कॉलेज भोपाल
छात्रों का आरोप है कि फोन की बाजार कीमत सिर्फ 700 रुपये है। खान ने कहा, "हमें बताया गया था कि जो फोन हमें मिलने वाला था उसकी बाजार कीमत 2500 रुपये थी। मामले की जांच होनी चाहिए।"

छात्रों का आरोप है कि साल 2016 में उनके वरिष्ठों को बेहतर क्वालिटी के फोन दिए गए थे। एक अन्य छात्र ने कहा कि, "उस समय ब्रांडेड 3जी फोन दिए गए थे। ऐसा भेदभाव क्यों? हम हमारे सीनियर को दिए गए फोन ले लेंगे।" 

सूत्रों के मुताबिक साल 2016 में सरकार ने छात्रों को बांटने के लिए हैदराबाद स्थित एक कंपनी को 3.75 लाख मोबाइल फोन के ऑर्डर दिए थे जिसमें हर एक फोन की कीमत 2159.75 रुपये थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed