फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal : Muslim Community Protests Against France President Emmanuel Macron, Case Registered On Two Thousand People

भोपाल में फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन, कांग्रेस विधायक मसूद समेत 2000 पर केस

Fri, 30 Oct 2020 03:50 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 30 Oct 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
Bhopal : Muslim Community Protests Against France President Emmanuel Macron, Case Registered On Two Thousand People
भोपाल में जुटे प्रदर्शनकारी - फोटो : Twitter

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों के बयानों को लेकर लोगों में गुस्सा दिखा। देखते ही देखते इकबाल मैदान में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सैकड़ों मुस्लिमों ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कोरोना गाइड लाइन के उल्लंघन पर विधायक मसूद समेत करीब 2000 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन का आयोजन गुरुवार को हुआ था। इस दौरान सुरक्षित शारीरिक दूरी व कोरोना की अन्य गाइड लाइन का पालन नहीं किया गया। इसे देखते हुए भोपाल की थाना तलैया पुलिस ने कांग्रेस विधायक मसूद समेत करीब दो हजार लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। प्रदर्शन को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रवैया अपनाया है।
विज्ञापन

 


मसूद ने किया नेतृत्व
यह प्रदर्शन भोपाल के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की अगुवाई में हुआ था। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इस दौरान कांग्रेस विधायक मसूद ने मांग की कि केंद्र सरकार फ्रांस में भारतीय राजदूत को वहां के शासन के 'मुस्लिम विरोधी' रुख के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए कहे। मसूद ने मैक्रों पर पैगंबर मोहम्मद के आक्रामक कार्टूनों का समर्थन करने और जानबूझकर मुस्लिमों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया।



विधायक समूद ने अपने टि्वटर हैंडल पर प्रदर्शन के फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के बारे में अपशब्द कहे जाने को लेकर मेरे द्वारा इकबाल मैदान में कार्यक्रम किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपना विरोध दर्ज कराया!' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed