फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Junior raped a 16-year-old girl, after three months she found out that she was pregnant, the teenager was silent due to threats

भोपाल: जूनियर ने किया 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, तीन महीने बाद गर्भवती होने पर पता चली करतूत, धमकी से चुप थी किशोरी

Wed, 26 Jan 2022 04:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 26 Jan 2022 04:19 PM IST
सार

भोपाल के हबीबगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा के गर्भवती होने के बाद घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी नाबालिग छात्र फिलहाल फरार है।
 

विज्ञापन
Bhopal: Junior raped a 16-year-old girl, after three months she found out that she was pregnant, the teenager was silent due to threats
भोपाल में 11वीं की छात्रा से 10 के छात्र ने किया दुष्कर्म - फोटो : DEMO Pics

विस्तार

भोपाल के हबीबगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा के गर्भवती होने के बाद घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी नाबालिग छात्र फिलहाल फरार है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर सीमा ने बताया कि हबीबगंज क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की लड़की निजी स्कूल में 11वीं की छात्रा है। उसी स्कूल में पढ़ने वाले 10वीं के छात्र से उसकी दोस्ती थी। दोनों की रोज बात हो सके, इसलिए जूनियर ने छात्रा को मोबाइल तोहफे में दिया था। छात्रा जूनियर का सिर्फ नाम ही जानती है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि मोबाइल उसे लौटा दिया है। उसी मोबाइल में उसका नंबर सेव था। इसलिए उसे नंबर भी नहीं पता।
विज्ञापन


ऐसे हुआ मामले में खुलासा
पुलिस ने बताया कि मामला करीब तीन महीने पुराना है। बीते साल 22 अक्टूबर को छात्रा घर में अकेली थी। माता-पिता किसी शादी में गए हुए थे। रात 12 करीब बजे आरोपी छात्र मोबाइल लेने के बहाने छात्रा के घर पहुंचा था। छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद धमकी देकर चला गया। आरोपी की धमकी से डरी छात्रा ने तीन माह तक घटना छिपाकर रखी। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच की तो पता चला कि छात्रा तीन माह की गर्भवती है। इसकी जानकारी डॉक्टर ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया। परिजन ने जब छात्रा से पूछताछ की तो उसने सारा घटनाक्रम बता दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed