फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Fraudster arrested in the name of Bhopal Additional Police Commissioner Sachin Atulkar from Chitrakoot

Bhopal News: अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर सचिन अतुलकर के नाम पर मांग रहा था डोनेशन, धोखाधड़ी करने वाला चित्रकूट से गिरफ्तार

Thu, 02 Jun 2022 06:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 02 Jun 2022 06:55 PM IST
सार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (ACP) सचिन अतुलकर के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी को चित्रकूट से गिरफ्तार किया है। आरोपी फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर बच्ची के कैंसर के इलाज के लिए मदद के नाम पर रुपये मांग रहा था।  

विज्ञापन
Bhopal: Fraudster arrested in the name of Bhopal Additional Police Commissioner Sachin Atulkar from Chitrakoot
भोपाल एसीपी सचिन अतुलकर के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने भोपाल के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (ACP) सचिन अतुलकर के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी को चित्रकूट से गिरफ्तार किया है। आरोपी फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर बच्ची के कैंसर के इलाज में मदद के नाम पर रुपये मांग रहा था।   
विज्ञापन

  
भोपाल क्राइम ब्रांच को वसीम खान नाम के व्यक्ति ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सचिन अतुलकर के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर धोखाधड़ी करने की शिकायत दी गई थी। क्राइम ब्रांच ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने आरोपी संतोष गुप्ता को चित्रकूट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी संतोष गुप्ता विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चित और लोकप्रिय व्यक्तियों की फोटो सोशल मीडिया से लेकर फेसबुक पर फेक आईडी बनाता था। लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। बीमार बच्चों की फोटो लगाकर इलाज के नाम पर स्वयं के फोन-पे वॉलेट में धोखाधड़ी से पैसा जमा करवा लेता था। फोन-पे वॉलेट में पैसा आने पर वॉलेट लिंक से स्वयं के बैंक खाते से तुरंत नगद राशि निकाल लेता था।
विज्ञापन

 
भोपाल के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर सचिन अतुलकर यूथ आइकन हैं। 2007 बैच के IPS अफसर बॉडी बिल्डिंग और अपने डैशिंग लुक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनके नाम और फोटो के साथ फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई गई थी। पैसे मांगे जा रहे थे। इसे युवाओं समेत पुलिसकर्मी भी शेयर कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed