{"_id":"62c65f7aa11c04765b56892d","slug":"bhopal-crime-news-husband-sets-fire-to-wife-by-pouring-petrol-on-her-in-bhopal-people-extinguished-them-with-water-from-pits","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Crime News: भोपाल में पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, लोगों ने गड्ढों के पानी से बुझाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Crime News: भोपाल में पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, लोगों ने गड्ढों के पानी से बुझाई
Thu, 07 Jul 2022 12:05 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:05 PM IST
सार
राजधानी भोपाल के कोतवाली इलाके में बीच बाजार पति ने अपनी पत्नी के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला की चीख सुनकर दौड़े लोगों ने गड्डों में भरे पानी से आग बुझाई। आरोपी पति तलाक के पेपर लेकर राजस्थान से ससुराल भोपाल आया था।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल के कोतवाली इलाके में भरे बाजार दिनदहाजे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के ऊपर पेट्रोल छीड़का और आग लगा दी। महिला चीखने लगी तो आसपास के लोगों ने गड्ढों में भरे पानी से आग बुझाई। महिला की जान तो बच गई, पर वह गंभीर रूप से झुलस गई है। दोनों में वैवाहिक मुद्दों पर विवाद था। पति तलाक के पेपर लेकर राजस्थान से आया था। उसका ससुराल भोपाल में है, जहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय मुस्कान भोपाल के शाजिदा नगर की रहने वाली है। उसकी शादी 2019 में राजस्थान के अलीगंज निवासी रईस खान से हुई थी। शादी के बाद घर पर फोन से बात करने पर रईस मुस्कान पर शक करता था। उसके साथ मारपीट करता था। इससे तंग आकर मुस्कान चार महीने पहले अपनी बहन के पास रहने भोपाल आ गई। मंगलवार को उसके पति रईस का फोन आया कि तलाक के पेपर पूरे कर लो। वह शाम को पेपर पूरे करने जा रही थी। रास्ते में उसका पति रईस मिल गया। मुस्कान कुछ समझ पाती उससे पहले ही रईस ने अपने पास बोतल में रखा पेट्रोल उस पर उड़ेल दिया और लाइटर से आग लगा दी। मुस्कान चीखने लगी तभी आस-पास के लोग दौड़े और उसकी जान बचाई। इस बीच रईस मौके से फरार हो गया।
शक करता था पति, मारने ही आया था भोपाल
परिजनों ने बताया कि रईस शादी के बाद से ही मुस्कान को प्रताड़ित कर रहा है। उसके घर पर मोबाइल से बात करने पर भी उसके ऊपर शक करता और मारपीट करता है। इससे परेशान होकर मुस्कान भोपाल आ गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि रईस उसकी हत्या करने के लिए राजस्थान से भोपाल आया था। रईस राजस्थान में हम्माली का काम करता है।