फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Class 5 Student Slapped for Not Completing Homework, Family Demands Coaching Teacher’s Arrest

भोपाल: होमवर्क नहीं किया तो पांचवीं के छात्र को जड़े थप्पड़, कोचिंग टीचर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन

Thu, 08 Oct 2026 08:39 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2026 08:39 AM IST
सार

कोचिंग पढ़ने गए पांचवीं कक्षा के छात्र को कोचिंग टीचर ने होमवर्क नहीं करने पर जमकर पीट दिया। परिजनों शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर कोचिंग टीचर की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
Bhopal: Class 5 Student Slapped for Not Completing Homework, Family Demands Coaching Teacher’s Arrest
होमवर्क नहीं किया तो कोचिंग टीचर ने जमकर पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के बागसेवनिया इलाके में होमवर्क पूरा नहीं करने पर कोचिंग शिक्षक द्वारा छात्र को थप्पड़ मारे जाने का मामला सामने आया है। बुधवार शाम कोचिंग से घर लौटे बच्चे के बाएं गाल और कान पर चोट के निशान मिले। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने कोचिंग टीचर राहुल गौर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार साकेत नगर शिवानी देशमुख का बेटा मुदित देशमुख पांचवीं कक्षा में ओंडोर के सामने स्थित एडिक्सन क्लासेस में राहुल गौर से कोचिंग पढ़ता है। शिकायत के मुताबिक 7 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे मुदित वैन से कोचिंग गया था। रात करीब 8 बजे जब वह घर लौटा तो उसके बाएं गाल और कान पर चोट के निशान दिखाई दिए। मां ने चोट के बारे में पूछा तो बच्चे ने बताया कि होमवर्क पूरा नहीं करने पर राहुल सर ने उसे थप्पड़ मारे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सागर: देवरी में खाद के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 665 बोरी यूरिया समेत स्टॉक सील
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे की बात सुनने के बाद शिवानी ने पति श्रीराम देशमुख को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों अपने बेटे को लेकर बागसेवनिया थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज करने के साथ बच्चे से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। शिकायत में महिला ने बताया कि उनका बेटा नियमित रूप से कोचिंग जाता है। 7 अक्टूबर की शाम भी वह रोज की तरह क्लास के लिए गया था, लेकिन लौटने पर उसके चेहरे और कान पर चोट के निशान मिले।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर कोचिंग शिक्षक राहुल गौर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कोचिंग में वास्तव में क्या हुआ और बच्चे को चोट किन परिस्थितियों में लगी। परिजन कोचिंग शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने शिक्षक राहुल गौर को बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया लेकिन फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed