Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bhopal central jail student harshit rajput dies family alleges medical negligence

भोपाल: जेल में छात्र हर्षित राजपूत की मौत, परिवार का आरोप- इलाज कराने में बरती लापरवाही

Fri, 20 Nov 2026 08:15 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 20 Nov 2026 08:15 AM IST
सार

भोपाल सेंट्रल जेल में बंद 21 वर्षीय छात्र हर्षित राजपूत की हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर समय पर उचित चिकित्सा सुविधा नहीं देने का आरोप लगाया है। जेल अधीक्षक ने उपचार जारी रहने की बात कही। मामले की न्यायिक जांच होगी और पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

विज्ञापन
bhopal central jail student harshit rajput dies family alleges medical negligence
भोपाल केंद्रीय जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल सेंट्रल जेल में बंद 21 वर्षीय छात्र हर्षित राजपूत की गुरुवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। सितंबर में मारपीट के एक मामले में शाहपुरा थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे गए बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र की हमीदिया अस्पताल में सांसें थम गईं। मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद समय पर उचित इलाज नहीं कराया गया। न्यायिक अभिरक्षा में हुई इस मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, वहीं मामले की न्यायिक जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


ईश्वर नगर निवासी हर्षित राजपूत पिछले दो महीने से बीमार चल रहा था। परिजनों के अनुसार वह निमोनिया से पीड़ित था और जेल में रहने के दौरान उसका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता गया। परिवार की ओर से कई बार लिखित आवेदन देकर उसे अस्पताल में भर्ती कराने की मांग की गई थी। परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन ने न्यायालय को उसकी तबीयत ठीक होने की जानकारी दी। बुधवार शाम को जब हालत अत्यंत गंभीर हो गई, तब उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल लाते समय उसके फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके बाद इलाज के दौरान गुरुवार रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


य् भी पढ़ें- आदिवासी-दलित छात्रावास की बदहाली पर भड़के उमंग सिंघार,बोले-जर्जर भवन,नहाने तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन और कार्रवाई की चेतावनी
मामले में करणी सेना के संभाग अध्यक्ष और मृतक के पड़ोसी सुरेंद्र सिंह चौहान ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राजपूत समाज इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार तक कथित लापरवाही के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो पोस्टमार्टम के बाद शव रखकर जेल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा है। मृतक के पिता गोदाम में काम करते हैं और परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई तथा बहन हैं।


जेल प्रशासन का पक्ष
उधर, जेल अधीक्षक मानवेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि जेल में युवक को उल्टी-दस्त की शिकायत थी। लगातार उसका उपचार चल रहा था और कोर्ट को भी इस की जानकारी दी गई थी। उन्होंने बताया कि मामला न्यायिक अभिरक्षा में हुई मौत यानी कस्टोडियल डेथ का है, इसलिए इसकी नियमानुसार न्यायिक जांच होगी। पुलिस ने भी मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

कस्टोडियल डेथ की न्यायिक जांच
न्यायिक अभिरक्षा में बंदी की मौत होने पर कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच की जाती है। इस दुखद घटना के बाद परिजनों के आरोपों को देखते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि इलाज में कोई लापरवाही हुई थी या नहीं। परिजनों की मांग है कि समय पर चिकित्सा सुविधा न मिलने के कारणों की भी जांच की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed