फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal bosses’ ‘waterproof’ ways for employees

ऑफिस में करते हैं बहाने, तो जरूर पढ़ लें ये खबर

Thu, 14 Aug 2014 12:06 PM IST
Updated Thu, 14 Aug 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
Bhopal bosses’ ‘waterproof’ ways for employees

यूं तो बॉलीवुड में बरसात के मौसम को बेहद रूमानी दिखाया जाता है लेकिन भोपाल के लोगों से बेहतर भला ये कौन जानता है कि बरसात का मौसम अपने साथ कितनी परेशानियां लाता है।

विज्ञापन


भोपाल के लोगों को इन दिनों पानी भरी सड़कें, ट्रैफिक जाम और पानी से पैदा होने वाली बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में कई नौकरीपेशा लोग ऑफिस से छुट्टी लेकर घर पर आराम करने की सोचते हैं लेकिन अब भोपाल के 'बॉस' भी स्मार्ट हो गए हैं और उन्होंने इन कर्मचारियों से भी काम कराने के तरीके ढूंढ निकाले हैं।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताए हैं वो तरीके जिनको भापल के 'स्मार्ट बॉस' इस्तेमाल कर रहे हैं। आप भी जानिए भोपाल के इन स्मार्ट बॉसेज़ ने काम कराने के कौन कौन से तरीके इजाद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश है! नो प्रॉब्लम, मानसून कैब लेकर आएगी ऑफिस

Bhopal bosses’ ‘waterproof’ ways for employees

भोपाल के कई दफ्तरों में बारिश के दिनों में मानसून कैब की व्यवस्था की गई है। ये कर्मचारियों को पिक एंड ड्रॉप की सुविधा देंगी। योगेश सिरोथिया एक रियल एस्टेट फर्म में सीनियर लेवल एक्जीक्यूटिव हैं।

वे बताते हैं,"बरसात के दिनों में कर्मचारियों का ना आना काम के दवाब को बढ़ा देता है। पिछले महीने लगातार दो दिन बारिश हुई तो एक साथ 15 कर्मचारियों ने छुट्टी ले ली। इस परेशानी से बचने के लिए हमने एक तरीका निकाला है।"

उन्होंने बताया कि,"जिन दिनों में भारी बारिश होती है उन दिनों हम कर्मचारियों के लिए कैब की व्यवस्था करते हैं। लेकिन कुछ कर्मचारी इससे खुश नहीं हैं।"

'बीमार' कर्मचारियों को दवा दिलाएगा ऑफिस

Bhopal bosses’ ‘waterproof’ ways for employees

कर्मचारियों से काम कराने का दूसरा तरीका भी ढूंढ निकाला गया है। अगर आपकी तबियत ठीक नहीं है तो आपको तत्काल डॉक्टर को दिखाया जाएगा और दवाई भी दिलाई जाएगी।

एक इवेंट कंपनी के मैनेजर अंकुर बताते हैं कि," मेरे ऑफिस के कुछ कर्मचारी बेहद स्मार्ट हैं और बारिश आते ही उनकी तबियत खराब होनी शुरू हो जाती है।"

वे बताते हैं,"मैंने एक डॉक्टर की सेवाएं लेनी शुरू कर दी हैं जिसका क्लीनिक उसी बिल्डिंग में है जिसमें मेरा ऑफिस है। और ऐसी जिस दिन से हुआ बीमार कर्मचारियों की तादाद बेहद कम हो गई।"

बीमार हैं? बॉस आपसे मिलने पहुंच सकते हैं घर!

Bhopal bosses’ ‘waterproof’ ways for employees

एक बॉस के लिए ये पता करना कतई कठिन नहीं होता कि कर्मचारी वास्तव में बीमार है या नहीं। लेकिन किसी कर्मचारी की मेडिकल लीव अंदाजे के आधार पर अनएप्रूव कर देना भी ठीक नहीं।

ऐसे में कुछ बॉस लोगों ने फैसला किया है कि वे अपने 'बीमार' कर्मचारियों से मिलने के लिए उनके घर जाएंगे।

एक प्राइवेट फर्म के मालिक गौरव लुल्ला बताते हैं," कुछ दिन पहले मेरे कुछ कर्मचारी बीमार हो गए थे, मुझे पता था कि कौन सच में बीमार है और कौन कहाना बना रहा है। मैं उनके घर पहुंच गया और डॉक्टरी सलाद में मदद की, इसके बाद अगले ही दिन से वो ठीक हो गए और ऑफिस पहुंच गए।"

कोई बहाना नहीं, घर से करना होगा काम

Bhopal bosses’ ‘waterproof’ ways for employees

बारिश के दिनों में जब ऑफिस आना कठिन होता है तो कुछ कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का ऑप्शन भी दे देती हैं।

एक विज्ञापन एजेंसी चलाने वाले अमित शर्मा कहते हैं कि,"हमारा काम ऐसा नहीं है कि आपको हर वक्त डेस्क पर मौजूद रहना हो। तो हड़ताल, बारिश और जलभराव जैसी स्थितियों में हम कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा देते हैं।"

"इस तरह आप लोगों के उन बहानों से बच जाते हैं जो वो ना आने या लेट आने पर देते हैं। अगर काम प्रभावित नहीं होता है तो फिर वो ऑफिस आएं या नहीं क्या फर्क पड़ता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed