फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind: Tractor-trolley full of bridesmaids overturned, 3 died due to drowning in the canal,

भिंड: बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नहर में डूबने से 3 की मौत, मरने वालों में 2 बच्चे शामिल

Thu, 21 Apr 2022 02:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 21 Apr 2022 02:58 PM IST
सार

भिंड जिले में बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे शामिल हैं। हादसे में घायल 3 लोगों का इलाज जारी है।

विज्ञापन
Bhind: Tractor-trolley full of bridesmaids overturned, 3 died due to drowning in the canal,
घायलों से मिलने पहुंचे कलेक्टर एसपी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भिंड जिले में बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। घटना जिले के मालनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नौनेरा की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट जाने से हादसा हुआ, जिसमें दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में तीन लोग घायल हैं। घायलों काो इलाज के लिए गोहद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


घटना देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में डूबने की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। कलेक्टर और एसपी ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पवई थाना क्षेत्र के रिदौली गांव से एक बरात नागौर एंडोरी गांव जा रही थी, जिसमें कुछ बराती ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली जब नहर के किनारे से गुजर रही थी, उस समय ड्राइवर ने ट्रैक्टर को तेजी रफ्तार में लापरवाही से चलाया, जिसके चलते ट्रॉली नहर में पलट गई। ट्रॉली पलटने से उसमें बैठे राम सिंह कुशवाह पुत्र आशाराम (उम्र 50 वर्ष) निवासी ग्राम रिदोली, अभिषेक पुत्र गंगा सिंह कुशवाह (उम्र 12 वर्ष) निवासी ग्राम रिदोली और शिवा पुत्र हरी सिंह कुशवाह (उम्र 9 वर्ष) निवासी घिलौआ भिण्ड की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में तीन बरातियों राम शंकर पुत्र मुरली सिंह (उम्र 40) निवासी ग्राम रिदोली, रामचंद्र पुत्र पीकाराम कुशवाह (उम्र 60)  निवासी ग्राम परा, विनोद पुत्र गोपाल (उम्र 40) निवासी भिण्ड घायल हो गए। जिनका इलाज गोहद अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जांच पड़ताल में ड्राइवर के नशे में ट्रैक्टर चलाने की जानकारी मिली है। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई और गमगीन माहौल में दूल्हा- दुल्हन के फेरे कराकर बरात विदा की गई। घटना से रिदौली गांव में मातम पसरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed