{"_id":"59ae4fe74f1c1b06088b4626","slug":"before-suicide-madhya-pradesh-boy-sarthak-had-told-friends-he-was-playing-blue-whale-game","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड से पहले उसने दोस्तों को बताया कि वो खेल रहा है ब्ल्यू व्हेल गेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसाइड से पहले उसने दोस्तों को बताया कि वो खेल रहा है ब्ल्यू व्हेल गेम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : HT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के दमोह में ट्रेन के सामने कूदने वाले ग्यारहवीं क्लास के छात्र के मामले में पुलिस ने जांच में पाया है कि दमोह के रहने वाले सात्विक पांडे ने सुसाइड से पहले अपने दोस्तों को इस बात की जानकारी दी थी कि वो ब्ल्यू व्हेल गेम खेल रहा है।
विज्ञापन
एक दोस्त ने पुलिस को जानकारी दी कि ट्रेन के आगे कूदने से कुछ दिन पहले सात्विक ने उसे बताया था कि वो ब्ल्यू व्हेल गेम खेल रहा है। दोस्त का दावा है कि उसकी मौत की वजह ये खतरनाक गेम है। शनिवार को रेलवे ट्रैक्स पर लगे सीसीटीवी कैमरे में ये घटना रिकॉर्ड हो गई। पुलिस मामले की इस एंगल से भी जांच कर रही है कि सार्थक की मौत की वजह कहीं ब्ल्यू व्हेल गेम तो नहीं है।
विज्ञापन
सार्थक के दूसरे दोस्त ने पुलिस को बताया कि उसने सार्थक से मेरे मोबाइल पर डाउनलोड किए गए दूसरे गेम को खेलने के लिए कहा था, लेकिन उसने कहा कि ब्ल्यू व्हेल गेम ज्यादा इन्ट्रस्टिंग है। एक और दोस्त ने भी सार्थक के ब्लू व्हेल गेम खेलने की बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
वहीं सात्विक के परिवार ने इस तथ्य से इंकार किया है कि उसकी मौत के पीछे ब्ल्यू व्हेल गेम है। उनके मुताबिक वो मैथ्स में कमजोर था, इसी फ्रस्टेशन की वजह से उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।
पढ़ें: ब्ल्यू व्हेल गेम का टास्क पूरा करने के लिए यहां से कूद गई छात्रा
सोमवार को मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी प्रदीप सोनी कहते हैं कि उसके दोस्तों ने कभी उसे ब्ल्यू व्हेल गेम को खेलते हुए नहीं देखा वहीं उसके परिवार ने भी ऐसी किसी संभावना से इंकार किया है। यही वजह है कि हम इस मामले में साइबर एक्सपर्ट की मदद ले रहे हैं।
पढ़ें: ब्ल्यू व्हेल गेम: 27वीं स्टेज पर बच्ची को मिला भाई को डुबोने का टास्क, चौंकाने वाले खुलासे
मोबाइल के अनलॉक होने के बाद ही उसके डाटा की जांच की जा सकेगी। सात्विक ने कुछ दिन पहले अपने फेसबुक अकाउंट से एक मिस्टीरियस डॉल का वीडियो शेयर किया था।
