फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bandhavgarh Tiger Reserve Tourists excited to see tigress buffer female and cub in Umaria

Bandhavgarh Tiger Reserve: बाघिन बफर फीमेल और शावक को देखकर पर्यटक उत्साहित, जंगल में अठखेलियां कर रहे थे

Wed, 26 Oct 2022 05:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Oct 2022 05:26 PM IST
सार

बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटक बाघ और वन्य प्राणियों के साथ प्राकृतिक सुंदरता देखने के लिए पहुंचते हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दीपावली पर पहुंचे पर्यटकों के लिए बफर फीमेल बाघिन का दिखना मानो कोई दिवाली तोहफा से कम नहीं है।
 

विज्ञापन
Bandhavgarh Tiger Reserve Tourists excited to see tigress buffer female and cub in Umaria
बाघिन बफर फीमेल और शावक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में दीपावली पर पर्यटक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर गेट में सफारी के लिए गए हुए थे। जंगल में बाघिन बफर फीमेल अपने शावकों के साथ दिख गई। पर्यटक बाघिन और शावकों को देख उत्साहित हो गए और वीडियो बना लिया।

विज्ञापन


धमोखर के जंगलों में बाघिन बफर फीमेल अपने शावकों के साथ जंगल में घूम रही थी और अठखेलियां कर रहे थे। पर्यटकों की नजर बाघिन पर पड़ गई और पर्यटकों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सफारी में गए हुए पर्यटक बाघिन और शावकों को देखने के बाद उत्साहित दिखे।

विज्ञापन

Bandhavgarh Tiger Reserve Tourists excited to see tigress buffer female and cub in Umaria
अठखेलियां करते हुए टाइगर - फोटो : अमर उजाला

नेशनल पार्क में बाघ को देखकर रोमांचित हुए पर्यटक...
सिवनी जिले में स्थित पेंच नेशनल पार्क से लगे जमतरा वन परिक्षेत्र में लगातार बाघ की मूवमेंट देखी जा रही है। पिछले दिनों यहां एक बाघ ने गाय का शिकार किया था। वहीं बुधवार को फिर एक बाघ पर्यटकों को नजर आया, जिसे पर्यटकों ने कैमरे में कैद कर लिया। 

दरअसल, टाइगर सफारी में सवार पर्यटक बाघ का दीदार करने के लिए लगातार मोगली लैंड पहुंच रहे हैं। जहां उन्हें विभिन्न बीट में बाघ का दीदार हो रहा है। टाइगर सफारी में बाघ का दीदार करने पहुंचे कुछ पर्यटकों को अचानक गुलछार बीट में बाघ मूवमेंट करते नजर आया, जिसके बाद वे रोमांचित हो उठे और उन्होंने अपने मोबाइल फोन के कैमरे में बाघ को कैद कर लिया। दरअसल, पेंच नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए 1 अक्टूबर को खोल दिया गया है। ऐसे में अधिकांश लोग करमझिरी गेट की बजाय जमतरा गेट से एंट्री ले रहे हैं और बाघ का दीदार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed